धर्मशाला में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 17 अगस्त से फास्ट फूड स्टॉल लगाने की मुफ्त ट्रेनिंग

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 13 अगस्त। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला आरसेटी की ओर से फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 अगस्त 2026 से शुरू होगा।

Advertisement

आरसेटी के निदेशक मदन लाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कांगड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए जरूरी कौशल उपलब्ध करवाना है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को बैंक से ऋण उपलब्ध करवाने में भी सहायता की जाएगी।

Advertisement

निदेशक ने बताया कि जिला कांगड़ा में 18 से 50 वर्ष की आयु के व्यक्ति इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के रहने, खाने-पीने और यूनिफॉर्म की व्यवस्था संस्थान की ओर से ही की जाएगी।

Advertisement

फास्ट फूड स्टॉल का कारोबार शुरू करने के इच्छुक युवा गर्वनमेंट कॉलेज ऑडिटोरियम धर्मशाला के समीप स्थित पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा में संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संस्थान के निदेशक से मोबाइल नंबर 9816389602 या कार्यालय नंबर 9459900660 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।