पंचकूला में क्रेन हादसा: हिमाचल के नवीन और बिहार के मनीष की मौत, तीसरी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय हुआ हादसा

Date:

--Advertisement--

पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित एक कंपनी में गुरुवार शाम जनरेटर चढ़ाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। क्रेन का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गई और जनरेटर पर बैठे दो हेल्पर उसके साथ नीचे जा गिरे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब चार बजे क्रेन की मदद से कंपनी की तीसरी मंजिल पर जनरेटर रखा जा रहा था। इसी दौरान अचानक क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। जनरेटर पर बैठे दोनों हेल्पर भी उसके साथ नीचे गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

हिमाचल और बिहार निवासी दो लोगों की मौत

मृतकों की पहचान बिहार निवासी मनीष और हिमाचल प्रदेश निवासी नवीन के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

हादसे में बाल-बाल बचा क्रेन चालक

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-19 पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे में क्रेन चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्रेन के पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

LPU में वायरल रेप मैसेज से भड़का छात्रों का गुस्सा, कैंपस में तोड़फोड़-आगजनी के बाद हाईवे जाम; पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के फगवाड़ा स्थित LPU में वायरल रेप मैसेज के बाद देर रात छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी की खबरों के बाद छात्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस मामले और वायरल मैसेज की जांच कर रही है।

पठानकोट में स्कूली वाहनों पर आरटीओ का शिकंजा, अचानक चेकिंग में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल; नियम तोड़े तो सीज होगी गाड़ी

पठानकोट में आरटीओ शंकर शर्मा के निर्देश पर ‘सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी’ के तहत स्कूली बसों और वैनों की अचानक जांच की गई। दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर चालान किए गए और गंभीर लापरवाही पर वाहन सीज करने की चेतावनी दी गई।

पठानकोट में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता अभियान, आर्य बॉयज़ स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

पठानकोट के आर्य बॉयज़ स्कूल में नशा मुक्ति चेतना संघ की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

चंडीगढ़ में HRTC की नई हरी इलेक्ट्रिक बस को रोकने पर बवाल, बस अड्डे में एंट्री से रोका; चालक-परिचालकों ने जताया विरोध

चंडीगढ़ बस अड्डे पर HRTC की नई हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस को CTU ने रोक दिया। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर चल रही बस के पास परमिट समेत जरूरी दस्तावेज होने का HRTC ने दावा किया है। कार्रवाई के विरोध में चालक-परिचालकों ने आपत्ति जताई।