शाहपुर में खुलेगा FCI का आधुनिक स्टील साइलो? विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के सामने उठाई बड़ी मांग

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 11 अगस्त। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय खाद्य निगम (FCI) का आधुनिक स्टील साइलो स्थापित करने की मांग रखी है। उन्होंने शाहपुर में गेहूं और चावल के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक भंडारण के लिए यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।

Advertisement

केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे पत्र में कहा कि शाहपुर में आधुनिक भंडारण सुविधा स्थापित होने से किसानों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा। स्टील साइलो के जरिए अनाज का सुरक्षित और बेहतर तरीके से भंडारण किया जा सकेगा। साथ ही, फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने में भी मदद मिलेगी।

Advertisement

विधायक ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम की ओर से पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख कृषि उत्पादक राज्यों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत आधुनिक स्टील साइलो स्थापित किए गए हैं। इसी तर्ज पर शाहपुर में भी ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े प्रोजेक्टों का दिया हवाला

पठानिया ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि हिमाचल प्रदेश में ऊना में आलू प्रसंस्करण केंद्र, नादौन में स्पाइस पार्क और कांगड़ा में किन्नू प्रसंस्करण केंद्र जैसे प्रोजेक्ट भी विचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि शाहपुर में FCI साइलो की स्थापना से खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े इन प्रयासों को भी गति मिल सकती है।

Advertisement

किसानों को बेहतर बाजार व्यवस्था मिलने की उम्मीद

विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय मंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए शाहपुर में गेहूं और चावल के लिए FCI स्टील साइलो खोलने की स्वीकृति देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन, भंडारण और प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही किसानों को बेहतर बाजार व्यवस्था उपलब्ध करवाने में भी मदद मिल सकती है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।