आलमपुर, 11 अगस्त। कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आलमपुर में कार्रवाई करते हुए 7.01 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने यह बरामदगी गुप्त सूचना के आधार पर ब्यास नदी पुल, आलमपुर के पास एक टैक्सी की तलाशी के दौरान की।

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को पुलिस चौकी आलमपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टैक्सी नंबर HP01DA-1047 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आलमपुर निवासी 28 वर्षीय विषाल कुमार के कब्जे से 7.01 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक नशीले पदार्थ को सिगरेट के डिब्बे में छिपाकर रखा गया था।

इस मामले में पुलिस ने FIR No. 61/2026 दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ ND&PS Act की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!



