हिमाचल को मिलेगी नई उड़ान! केंद्र की मॉडिफाइड उड़ान योजना को मंजूरी, चंडीगढ़-शिमला हेलीकॉप्टर सेवा बढ़ाने की तैयारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। भारत सरकार ने मॉडिफाइड उड़ान (UDAN) योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों में हवाई सेवाओं का विस्तार, नए हवाई मार्गों की शुरुआत और हेलीपैड व छोटे हवाई अड्डों के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह जानकारी भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में दी है।

Advertisement

राज्य में हवाई संपर्क सुधार से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 25 मार्च 2026 को मॉडिफाइड उड़ान योजना को मंजूरी दी थी। योजना का उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करना और दुर्गम क्षेत्रों तक हवाई सेवाएं पहुंचाना है। हलफनामे में यह भी बताया गया कि चंडीगढ़-शिमला रूट पर 20 से 25 यात्रियों की क्षमता वाले ट्विन-इंजन हेलीकॉप्टर के संचालन की योजना है, लेकिन देश में फिलहाल ऐसे केवल तीन ऑपरेटर उपलब्ध हैं। इनमें पवन हंस लिमिटेड के पास एक हेलीकॉप्टर है, जो वर्तमान में तकनीकी रखरखाव के अधीन है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से विशेष सचिव (पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन) विजय कुमार द्वारा दायर हलफनामे में कहा गया है कि चंडीगढ़-शिमला रूट पर प्रति सप्ताह 9 अतिरिक्त हेलीकॉप्टर फेरों के संचालन के लिए पवन हंस लिमिटेड के साथ समझौता पत्र निष्पादित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी सीमित वित्तीय स्थिति के कारण लगातार वायबिलिटी गैप फंडिंग देना संभव नहीं है। चूंकि नागरिक उड्डयन केंद्र सरकार का विषय है, इसलिए राज्य की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और हवाई सेवाओं को जारी रखने के लिए केंद्र से दीर्घकालिक वित्तीय सहायता आवश्यक है।

Advertisement

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने संजौली हेलीपोर्ट की क्षमता पर भी चर्चा की। अदालत में बताया गया कि संजौली स्थित हेलीपोर्ट को एमआई-172 श्रेणी के हेलीकॉप्टरों के लिए 26×26 मीटर के लैंडिंग और टेक-ऑफ क्षेत्र के साथ डिजाइन किया गया है। इसके अलावा शिमला से 35 किलोमीटर के दायरे में ट्विन-इंजन हेलीकॉप्टर संचालन के लिए केवल कल्याणी और अन्नाडेल हेलीपैड ही उपलब्ध हैं, जो भारतीय सेना के नियंत्रण में हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 22 सितंबर 2026 को होगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क? 2024 के सर्वे के आधार पर फिर शुरू होगी टावर लगाने की प्रक्रिया, DC ने BSNL...

कांगड़ा के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने की प्रक्रिया फिर शुरू होगी। DC हेमराज बैरवा ने BSNL को 2024 के सर्वेक्षण के आधार पर टावर स्थापना की औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: फतेहपुर में सड़क बंद रहने से बदलेगा ट्रैफिक रूट, 6 अक्तूबर तक रैहन-कदाना मार्ग पर आवाजाही बंद; देहरी-कदाना रहेगा वैकल्पिक रास्ता

फतेहपुर में सीवरेज बिछाने के काम के चलते रैहन-कदाना सड़क 6 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए देहरी-कदाना सड़क को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।

Kangra: इंदौरा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 6 महीने में 56 वाहन पकड़े; 600 मौछे खैर बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार, 13 लाख जुर्माना

इंदौरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने पिछले छह माह में अवैध वन कटान और वन संपदा की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 56 वाहन पकड़े हैं। 13 वाहनों से करीब 600 मौछे खैर बरामद हुए, 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए और करीब 13 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

सिरमौर में ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद, चालक गिरफ्तार; नशे की खेप के स्रोत और खरीदारों की तलाश

सिरमौर के माजरा में पुलिस ने ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस खेप के स्रोत व संभावित खरीदारों की जांच कर रही है।