Kangra: बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क? 2024 के सर्वे के आधार पर फिर शुरू होगी टावर लगाने की प्रक्रिया, DC ने BSNL को दिए निर्देश

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 21 सितंबर। कांगड़ा के बेहद दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने की कवायद फिर तेज हो गई है। मोबाइल कनेक्टिविटी को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में सोमवार को बीएसएनएल अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने पर चर्चा हुई।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2024 में किए गए सर्वेक्षण को आधार बनाकर बड़ा भंगाल में मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाए। उन्होंने आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं भी जल्द पूरी करने को कहा, ताकि इस दिशा में आगे की कार्रवाई की जा सके।

उपायुक्त ने बीएसएनएल से प्रस्तावित मोबाइल टावर की स्थापना के लिए विस्तृत लागत अनुमान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। लागत अनुमान में टावर, आवश्यक उपकरण और अन्य सामग्री की कीमत के साथ-साथ बड़ा भंगाल तक हेलीकॉप्टर के जरिए सामग्री और उपकरण पहुंचाने पर आने वाले परिवहन खर्च को भी शामिल करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल से लागत अनुमान और जरूरी तकनीकी विवरण मिलने के बाद इस मामले को राज्य सरकार के समक्ष आवश्यक स्वीकृतियों और वित्तीय प्रावधान के लिए रखा जाएगा। उपलब्ध संसाधनों और जरूरी अनुमोदनों के आधार पर इस कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन चालू वर्ष के दौरान ही काम शुरू करवाने की संभावनाओं के लिए प्रयास करेगा, लेकिन इसके लिए जरूरी तकनीकी, प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृतियां मिलना आवश्यक होगा।

हेमराज बैरवा ने कहा कि बड़ा भंगाल जैसे दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क सिर्फ बातचीत और संचार की सुविधा नहीं है, बल्कि यह आपदा प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों और प्रशासनिक समन्वय के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। खासकर मानसून और अन्य आपदा की स्थिति में बेहतर संचार व्यवस्था स्थानीय लोगों, प्रशासन और बचाव दलों के बीच तेजी से संपर्क स्थापित करने में मदद करेगी।

बैठक में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन मोर्य ने बताया कि वर्ष 2024 में बड़ा भंगाल क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापित करने की संभाव्यता को लेकर सर्वेक्षण किया गया था। हालांकि, क्षेत्र की बेहद कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और आवश्यक सामग्री एवं उपकरणों की आवाजाही से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक तथा लॉजिस्टिक चुनौतियों के कारण टावर स्थापना की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी।

बैठक में बीएसएनएल के डीजीएम जेपी गर्ग, एजीएम डीपी शर्मा, एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कांगड़ा रॉबिन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में HRTC बस की चेकिंग के दौरान 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद, 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

बिलासपुर में बलोह फोरलेन के पास HRTC बस की चेकिंग के दौरान पुलिस ने 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में मंडी निवासी 28 वर्षीय युवक बालकृष्ण को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

Kangra: फतेहपुर में सड़क बंद रहने से बदलेगा ट्रैफिक रूट, 6 अक्तूबर तक रैहन-कदाना मार्ग पर आवाजाही बंद; देहरी-कदाना रहेगा वैकल्पिक रास्ता

फतेहपुर में सीवरेज बिछाने के काम के चलते रैहन-कदाना सड़क 6 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए देहरी-कदाना सड़क को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।

Kangra: इंदौरा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 6 महीने में 56 वाहन पकड़े; 600 मौछे खैर बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार, 13 लाख जुर्माना

इंदौरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने पिछले छह माह में अवैध वन कटान और वन संपदा की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 56 वाहन पकड़े हैं। 13 वाहनों से करीब 600 मौछे खैर बरामद हुए, 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए और करीब 13 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

सिरमौर में ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद, चालक गिरफ्तार; नशे की खेप के स्रोत और खरीदारों की तलाश

सिरमौर के माजरा में पुलिस ने ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस खेप के स्रोत व संभावित खरीदारों की जांच कर रही है।