जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

Date:

--Advertisement--

मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड के पास एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय कॉलेज छात्र घायल हो गया। थार वाहन की टक्कर से छात्र के सिर और पैर में चोटें आईं। हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार और सीटी स्कैन के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताते हुए घर भेज दिया। हालांकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्र की हालत को लेकर कई तरह की भ्रामक खबरें फैल गईं, लेकिन परिजनों ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए बताया कि छात्र पूरी तरह सुरक्षित है और उसकी हालत स्थिर है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बीड़ निवासी प्रवीण कुमार जोगिंद्रनगर कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। बुधवार दोपहर वह कॉलेज से बस में सवार होकर घर लौट रहा था। बीड़ रोड के पास दूसरी बस पकड़ने के लिए सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार थार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बिना देरी किए घायल छात्र को पपरोला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सीटी स्कैन के लिए पालमपुर रेफर किया। जांच में कोई गंभीर चोट सामने नहीं आने पर डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।

Advertisement

घायल छात्र के पिता कुलविंदर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे के घायल होने से परिवार चिंता में जरूर है, लेकिन अब उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इस बीच हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्र की स्थिति को लेकर कई भ्रामक दावे किए गए। परिजनों ने स्पष्ट किया कि प्रवीण सुरक्षित है और उपचार के बाद घर लौट चुका है। बीड़ पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश ठाकुर भी छात्र के परिवार से मिलने पहुंचे और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Advertisement

उधर, बैजनाथ पुलिस ने घायल छात्र और उसके परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक जमा करें लंबित बिल; नहीं तो बिना सूचना कट सकता है कनेक्शन

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल ने उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2026 तक लंबित बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय पर भुगतान नहीं करने पर बिना सूचना बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है।

Kangra: शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का जोश, कबड्डी में डडामन और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर बनी विजेता

शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का आयोजन किया गया। कबड्डी में डडामन टीम और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, सम्मान राशि और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

Kangra: कलियाड़ा में अंडर-मेयर गेम्स का समापन, फाइनल मुकाबलों में इन टीमों ने मारी बाजी; रैत जोन खाली हाथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाड़ा में चार दिनों से चल रही लड़कों और लड़कियों की अंडर-मेयर गेम्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और शतरंज के फाइनल मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने जीत दर्ज की।

Kangra: सादिक खान को हिमाचल वक्फ बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी, निदेशक मंडल के सदस्य चुने गए; कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

शाहपुर की घरोह पंचायत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक मंडल में सदस्य चुना गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।