Kangra: नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा वार! दो मामलों में 7.90 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 7.90 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की है। इन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

Advertisement

पहले मामले में पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने टांडा क्षेत्र में लगाए गए नाके के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी चालक को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान स्कूटी की डिक्की से 7 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान 18 वर्षीय मुकुल सल्गोत्रा निवासी गांव एवं डाकघर गुढ़ा कलां, जिला पठानकोट (पंजाब) के रूप में की है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

दूसरे मामले में पुलिस थाना ज्वाली की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ज्वाँवाला रेलवे स्टेशन के पास एक सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 0.90 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। मौके से नशा सेवन में इस्तेमाल किए जाने वाले इंजेक्शन, फॉयल पेपर और अन्य सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर विनय कुमार (38 वर्ष) और अजय कुमार (34 वर्ष), दोनों निवासी राजा का तालाब, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Advertisement

दोनों मामलों में संबंधित पुलिस थानों में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

इंदौरा में खैर तस्करों की बड़ी कोशिश नाकाम, जंगल में छिपाकर रखे 37 मौछे बरामद; 5 पेड़ों के कटान की पुष्टि

इंदौरा के भदरोया में वन विभाग ने खैर तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 37 मौछे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 5 खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 मंदिर की भूमि और एक वन भूमि से काटा गया था।

चम्बा में घास काटने जा रही महिला ढांक से गिरी, टांडा ले जाते समय मौत; परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लगाए देरी के गंभीर...

चम्बा की कुम्हारका पंचायत में घास काटने जा रही 36 वर्षीय बोबी देवी ढांक से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज से टांडा रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप लगाया है, जबकि 108 सेवा प्रभारी ने समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही।

ज्वाली में लगातार चोरियों से दहशत, रात में गांवों की रखवाली कर रहे ग्रामीण; भाजपा नेता ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 7-8 दिनों से लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने पुलिस चौकी में स्टाफ बढ़ाने, रात्रि गश्त मजबूत करने और नगरोटा सूरियां में पूर्ण पुलिस थाना खोलने की मांग की है।

भोरंज में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मकान से 119 बोतल शराब बरामद; आरोपी पर केस दर्ज

भोरंज के भराड़ी में आबकारी एवं कराधान विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी कर 119 बोतल शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है।