Kangra: पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित अपराधी! लंबे समय से फरार आरोपी पंचरुखी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा पुलिस को कानून से बचने की कोशिश कर रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना पंचरुखी की टीम ने विशेष अभियान के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 के तहत मामला दर्ज था।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरवन (52 वर्ष) निवासी गांव बंडू, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी को धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम (N.I. Act) से जुड़े मामले में न्यायालय द्वारा पहले ही उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था।

Advertisement

विशेष अभियान के दौरान पंचरुखी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Advertisement

कांगड़ा पुलिस ने कहा है कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से फरार या उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।