Kangra: 47वें स्थापना दिवस पर एकजुट हुई 17 डोगरा रेजीमेंट, पूर्व सैन्य अधिकारियों और जवानों ने यादगार अंदाज में मनाया जश्न

Date:

--Advertisement--

जिला कांगड़ा के रैत क्षेत्र के निकट चंबी स्थित गोपाल होटल में भारतीय सेना की 17 डोगरा रेजीमेंट का 47वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। धर्मशाला मॉडल पॉइंट के सौजन्य से आयोजित इस समारोह में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेजीमेंट की गौरवशाली परंपराओं को याद करना और पूर्व सैनिकों के बीच भाईचारे एवं एकता को और मजबूत करना रहा।

Advertisement

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर रगविंदर पटियाल और कुशल राणा ने सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों, जवानों तथा उनके परिवारों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Advertisement

इस अवसर पर वक्ताओं ने 17 डोगरा रेजीमेंट की गौरवशाली विरासत, अनुशासन, एकजुटता और देश सेवा की भावना को सदैव बनाए रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पूर्व सैनिकों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी सेना की परंपराओं और मूल्यों से परिचित कराते हैं।

Advertisement

समारोह में अशोक राणा, राजेंद्र सैनी, चंद्रशेखर, विशन, संजय, नेकराम सहित कई पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी इस परंपरा को जारी रखने का संकल्प लिया।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित अपराधी! लंबे समय से फरार आरोपी पंचरुखी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने पंचरुखी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर एन.आई. एक्ट के मामले में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश कर दिया गया।

Kangra: नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा वार! दो मामलों में 7.90 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 7.90 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशे की सप्लाई चेन और नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में बस से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब की 22 वर्षीय युवती गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही पूरा ड्रग नेटवर्क

बिलासपुर पुलिस की एसडीटी ने बलोह फोरलेन लिंक रोड पर बस की जांच के दौरान 58 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब की 22 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे ड्रग नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों को मिली सीख, नियम मानने वालों को मिला इनाम! द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत का अनोखा...

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने “प्रोजेक्ट रक्षा” के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट जागरूकता अभियान चलाया। नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित किया गया, जबकि अन्य को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।