हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! शिमला पुलिस ने 5 किलो पोस्त के साथ आरोपी को दबोचा

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुमारसैन क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 5 किलोग्राम पोस्त (पॉपी स्ट्रॉ) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत डिटेक्शन सेल, उपमंडल रामपुर की टीम सैंज और सैंज-लुहरी मार्ग (एनएच-305) पर गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार की जांच की गई। वाहन में सवार व्यक्ति की पहचान पिंकू राम (42), पुत्र रती राम, निवासी कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई।

Advertisement

पुलिस ने नियमानुसार वाहन की तलाशी ली तो कार की डिक्की से 5 किलोग्राम पोस्त (Poppy Straw) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना कुमारसैन में एफआईआर संख्या 57/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही मामले की गहन जांच जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर ट्रेड फेयर पर सियासी घमासान तेज, अक्षय अत्री का राकेश चौहान पर पलटवार, बोले- पहले अपनी जमीन पर मेले से किराया लेते...

शाहपुर ट्रेड फेयर को लेकर भाजपा नेता राकेश चौहान के बयान पर कांग्रेस नेता अक्षय अत्री ने पलटवार किया है। अत्री ने राकेश चौहान के पुराने ट्रेड फेयर आयोजन, किराये और शाहपुर फ्लाईओवर के मुद्दे को लेकर कई सवाल उठाए।

Kangra: वोट चोरी के आरोपों पर सतेंद्र गौतम का कांग्रेस से सवाल: क्या केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत भी इसी वजह...

भाजपा नेता सतेंद्र गौतम ने वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस से सवाल किए। उन्होंने विधायक केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत को लेकर भी सवाल उठाते हुए विकास कार्यों और चुनावी वादों का प्रमाण सहित हिसाब देने की चुनौती दी।

Himachal: नौणी विश्वविद्यालय और LPU के बीच जल्द शुरू हो सकता है बड़ा शोध सहयोग, कुलपति ने किया दौरा; कृषि और बागवानी को मिलेगा...

नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरमिंदर सिंह बावेजा ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान कृषि अनुसंधान, आधुनिक तकनीकों, संयुक्त परियोजनाओं और संकाय आदान-प्रदान पर चर्चा हुई।

Himachal: शिमला में भाजपा की पदयात्रा से गरमाई सियासत, हिमंता सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा, सुक्खू पर भी किया पलटवार

शिमला में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने घुसपैठ, एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लोकतंत्र संबंधी बयान पर भी पलटवार किया।