हिमाचल का दर्दनाक हादसा: डॉक्टर दंपती की मौत के बाद उठे बड़े सवाल, 6 साल में इसी जगह जा चुकी 5 जानें

Date:

--Advertisement--

आनी: कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में राणाबाग-बलेहड़ मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे में रामपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बृज ठाकुर और उनकी पत्नी सविता ठाकुर की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी घायल हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले छह वर्षों में इसी स्थान पर यह तीसरा बड़ा हादसा है, जिसमें अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।

Advertisement

शुक्रवार सुबह डॉ. बृज ठाकुर अपनी पत्नी और बेटी के साथ रामपुर से खुड्डीजल मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। परिवार खुशियों के साथ यात्रा पर निकला था, लेकिन राणाबाग के पास अचानक पहाड़ी से भारी चट्टानें और पत्थर उनकी कार पर आ गिरे। टक्कर लगने के बाद कार गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में डॉ. बृज ठाकुर और उनकी पत्नी सविता ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी घायल हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क का आठ से नौ किलोमीटर हिस्सा अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। अगस्त 2020 से अब तक इसी स्थान पर तीन बड़े हादसों में पांच लोगों की जान जा चुकी है। लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण का कार्य तो शुरू किया, लेकिन अब तक यहां पर्याप्त क्रैश बैरियर और पैरापिट नहीं लगाए गए। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा बैरियर मौजूद होते तो कार खाई में गिरने से बच सकती थी।

Advertisement

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि अगस्त 2020 में इसी स्थान पर कार दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई थी। इसके बाद मई 2021 में एक अन्य कार दुर्घटना में पंचायत सचिव की जान चली गई। अब शुक्रवार को हुए हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करशैईगाड़ पंचायत के उपप्रधान परस राम चौहान ने कहा कि यदि यहां समय रहते सुरक्षा प्रबंध किए गए होते तो शायद यह हादसा टल सकता था।

Advertisement

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि राणाबाग-बलेहड़ सड़क पर पैरापिट निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन लगातार बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरी सड़क पर सुरक्षा दीवार और पैरापिट का निर्माण किया जाएगा।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसी दौरान मौके से गुजर रहे आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार भी राहत कार्य में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर घायल बेटी को स्ट्रेचर के माध्यम से खड्ड पार कर सड़क तक पहुंचाया, जहां से उसे अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद भी पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरते रहे, जिसके चलते लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ी। प्रशासन ने भी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Advertisement

डॉ. बृज ठाकुर रामपुर में अपना निजी क्लीनिक चलाते थे और इससे पहले सरकारी सेवा में भी रह चुके थे। स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने वर्षों तक लोगों की सेवा की। उनके चचेरे भाई राकेश ने बताया कि यह हादसा पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी घायल छोटी बेटी हाल ही में जमा दो उत्तीर्ण कर चुकी है, जबकि बड़ी बेटी कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई कर रही है। इस हादसे के बाद दोनों बेटियों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।