हिमाचल के इस मेडिकल कॉलेज में बंद हुआ रेडियोलॉजी विभाग! डॉक्टरों की कमी से मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

Date:

--Advertisement--

नाहन: हिमाचल प्रदेश सरकार जहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रही है, वहीं जिला सिरमौर के डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन में डॉक्टरों की भारी कमी के कारण रेडियोलॉजी विभाग शनिवार से बंद हो गया है। विभाग के प्रोफेसर एवं एचओडी डॉ. दिनेश शर्मा के शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने के बाद अब यहां कोई भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं बचा है। ऐसे में मरीजों को अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और अन्य रेडियोलॉजी सेवाओं के लिए निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ेगा।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में मेडिकल कॉलेज नाहन के दो रेडियोलॉजिस्ट नौकरी छोड़ चुके हैं, जबकि एक अन्य डॉक्टर का तबादला हमीरपुर मेडिकल कॉलेज कर दिया गया था। डॉ. दिनेश शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद रेडियोलॉजी विभाग पूरी तरह विशेषज्ञ विहीन हो गया है।

Advertisement

मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट के कुल आठ पद स्वीकृत हैं, जिनमें पांच सीनियर रेजिडेंट, एक असिस्टेंट प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और एक प्रोफेसर कम एचओडी का पद शामिल है। हालांकि वर्तमान में सभी पद रिक्त हैं। बताया गया है कि पिछले 10 वर्षों में यहां जूनियर रेजिडेंट के पद भी स्वीकृत नहीं किए गए, जिसके चलते अब न तो सीनियर रेजिडेंट उपलब्ध हैं और न ही जूनियर रेजिडेंट या प्रोफेसर।

Advertisement

रेडियोलॉजी विभाग बंद होने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्स-रे जैसी जांचों के लिए निजी क्लीनिकों में जाना पड़ेगा, जहां उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ सकता है। इससे जिला सिरमौर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2013 में नाहन मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी थी और वर्ष 2016 में इसे शुरू किया गया। लेकिन पिछले एक दशक में कॉलेज में डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, तकनीकी कर्मचारियों और अन्य आवश्यक स्टाफ के कई पद अब भी खाली हैं। इसके अलावा कार्डियोलॉजी विभाग भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है, जिससे हृदय रोग से जुड़े मरीजों को भी बेहतर उपचार के लिए अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है।

Advertisement

डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की प्राचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों ने बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में कुल आठ स्वीकृत पद हैं और वर्तमान में सभी पद रिक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है और रिक्त पदों को जल्द भरने का आग्रह किया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।