मनाली में दर्दनाक हादसा! मनालसू नाले में गिरी जिमनी, दो युवकों की मौत, तीन घायल; जानिए कैसे हुआ हादसा

Date:

--Advertisement--

मनाली: पर्यटन नगरी मनाली के ओल्ड मनाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। क्लब हाउस के पास एक जिमनी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में गिरते हुए मनालसू नाले में जा पहुंचा। हादसे में मंडी और कुल्लू के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, होटल प्रबंधक जयंत तिवारी, निवासी झलोड़ी (जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड), ने शुक्रवार रात करीब एक बजे वाहन गिरने की तेज आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि काले रंग की जिमनी (एचपी-26ए-0011) सड़क से नीचे मनालसू नाले में गिरी हुई थी। हादसे में 32 वर्षीय रोहित कुमार, निवासी झीड़ी (जिला मंडी) और करूण बौद्ध, निवासी बजौरा (जिला कुल्लू) की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

वाहन में सवार विवेक, नरेश कुमार और उर्मिला इस हादसे में घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement

डीएसपी केडी शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन किस कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिरा।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! शिमला पुलिस ने 5 किलो पोस्त के साथ आरोपी को दबोचा

शिमला पुलिस ने कुमारसैन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम पोस्त (पॉपी स्ट्रॉ) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

हिमाचल का दर्दनाक हादसा: डॉक्टर दंपती की मौत के बाद उठे बड़े सवाल, 6 साल में इसी जगह जा चुकी 5 जानें

आनी के राणाबाग-बलेहड़ मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में डॉक्टर दंपती की मौत के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि छह वर्षों में इसी स्थान पर पांच लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अब तक पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।

हिमाचल में सनसनी! होटल में पति-पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप, महिला से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज

बिलासपुर की एक महिला ने परिचित व्यक्ति पर होटल में पति-पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बिलासपुर पुलिस को भेज दिया है।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में चला ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, छात्रों को दी गई बड़ी सीख; 52 विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और 52 छात्रों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।