हिमाचल में सनसनी! होटल में पति-पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप, महिला से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि परिचित व्यक्ति ने उसे और उसके पति को होटल में मिलने के लिए बुलाया, जहां दोनों को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया। महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बना लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पीड़िता, जो मूल रूप से बिलासपुर सदर की रहने वाली है और वर्तमान में अपने पति के साथ सुंदरनगर में रहती है, ने पुलिस को बताया कि बिलासपुर का एक परिचित व्यक्ति 29 मई को उसे और उसके पति को भवाणा (कांगू रोड) स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि होटल में बातचीत के दौरान आरोपी ने उनके खाने और शराब में कथित रूप से नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे दोनों अचेत हो गए।

Advertisement

महिला का आरोप है कि उनके बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने घटना के दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। शिकायत के अनुसार बाद में इन फोटो और वीडियो को एक महिला सहित अन्य परिचितों को भेज दिया गया, जिससे पीड़िता और उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा।

Advertisement

मामले की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को आगे की जांच के लिए सदर थाना बिलासपुर भेज दिया है। डीएसपी सुंदरनगर भरत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपों की सत्यता का निर्धारण जांच के बाद ही होगा।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! शिमला पुलिस ने 5 किलो पोस्त के साथ आरोपी को दबोचा

शिमला पुलिस ने कुमारसैन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम पोस्त (पॉपी स्ट्रॉ) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

हिमाचल का दर्दनाक हादसा: डॉक्टर दंपती की मौत के बाद उठे बड़े सवाल, 6 साल में इसी जगह जा चुकी 5 जानें

आनी के राणाबाग-बलेहड़ मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में डॉक्टर दंपती की मौत के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि छह वर्षों में इसी स्थान पर पांच लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अब तक पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।

मनाली में दर्दनाक हादसा! मनालसू नाले में गिरी जिमनी, दो युवकों की मौत, तीन घायल; जानिए कैसे हुआ हादसा

मनाली के ओल्ड मनाली क्षेत्र में जिमनी वाहन मनालसू नाले में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में चला ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, छात्रों को दी गई बड़ी सीख; 52 विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और 52 छात्रों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।