Kangra: कांगड़ा में कबाड़ की दुकान से निकला चरस का खेल, 196.02 ग्राम बरामद; दो दुकानदार गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा में कबाड़ की दुकान की आड़ में कथित तौर पर चरस का धंधा चलाए जाने का मामला सामने आया है। कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 16 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर बीरता में HPSEB पावर हाउस के नजदीक स्थित एक कबाड़ की दुकान पर छापेमारी की। चेकिंग के दौरान दुकान से कुल 196.02 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामले में दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में विकास शर्मा उर्फ किंग, उम्र 55 वर्ष, निवासी गांव नतेहड़, डाकघर व तहसील कांगड़ा, जिला कांगड़ा और प्रेम कुमार, उम्र 68 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 9, डाकघर व तहसील कांगड़ा, जिला कांगड़ा शामिल हैं।

CIA टीम की कार्रवाई के बाद जिला पुलिस दोनों आरोपियों से चरस की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।

Himachal: हिमाचल के दो जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद; जानें वजह

हिमाचल के ऊना और मंडी जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी रहेगी। ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मंडी में सायर पर्व के चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

Kangra: जंदराह और खर्ट पंचायत में 16 करोड़ के विकास कार्य, आरएस बाली ने गिनाईं उपलब्धियां; स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास

नगरोटा की जंदराह और खर्ट पंचायत में करीब 16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का विवरण आर.एस. बाली ने दिया। जंदराह में 35 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास ग्रामीणों के साथ किया गया।

Kangra: 100 साल पुरानी पुलिस चौकी को मिला थाने का दर्जा, कोटला में अब 25 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

कांगड़ा के कोटला में वर्ष 1926 में स्थापित पुलिस चौकी को अब पूर्ण पुलिस थाने का दर्जा मिल गया है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने नए थाने का उद्घाटन किया। यहां SHO सहित 25 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।