Kangra: शाहपुर कॉलेज में चला ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, छात्रों को दी गई बड़ी सीख; 52 विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Date:

--Advertisement--

शाहपुर: राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में शनिवार को रेड रिबन क्लब और महाविद्यालय की एंटी-ड्रग समिति के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA)’ के तहत मादक द्रव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

Advertisement

कार्यक्रम में सहायक आचार्य (भौतिक विज्ञान) डॉ. अंजना भारद्वाज ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नशे की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए परिवार, शैक्षणिक संस्थानों और समाज की संयुक्त भागीदारी बेहद आवश्यक है।

Advertisement

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहेगी तो समाज और देश का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. सतीश ठाकुर, डॉ. भावना, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. सुशीला शर्मा, डॉ. शिवानी सभरवाल, प्रो. साक्षी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं 52 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! शिमला पुलिस ने 5 किलो पोस्त के साथ आरोपी को दबोचा

शिमला पुलिस ने कुमारसैन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम पोस्त (पॉपी स्ट्रॉ) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

हिमाचल का दर्दनाक हादसा: डॉक्टर दंपती की मौत के बाद उठे बड़े सवाल, 6 साल में इसी जगह जा चुकी 5 जानें

आनी के राणाबाग-बलेहड़ मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में डॉक्टर दंपती की मौत के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि छह वर्षों में इसी स्थान पर पांच लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अब तक पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।

मनाली में दर्दनाक हादसा! मनालसू नाले में गिरी जिमनी, दो युवकों की मौत, तीन घायल; जानिए कैसे हुआ हादसा

मनाली के ओल्ड मनाली क्षेत्र में जिमनी वाहन मनालसू नाले में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल में सनसनी! होटल में पति-पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप, महिला से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज

बिलासपुर की एक महिला ने परिचित व्यक्ति पर होटल में पति-पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बिलासपुर पुलिस को भेज दिया है।