Kangra: नशा मुक्त हिमाचल अभियान में नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता! घर में छिपाकर रखी 151.9 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नूरपुर: हिमाचल प्रदेश में चल रहे ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत पुलिस जिला नूरपुर को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना डमटाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव बाईं अटारियां में एक युवक को उसके घर से 151.9 ग्राम चरस (भांग) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को थाना डमटाल की टीम गश्त और चेकिंग के दौरान कन्दरोडी फाटक के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कौशल नाम का युवक अपने घर से चरस बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर आरोपी के घर पर दबिश दी।

Advertisement

तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे में रखे बेड के रैक की दराज से एक पारदर्शी लिफाफा मिला। लिफाफे की जांच करने पर उसमें बत्तीनुमा पदार्थ बरामद हुआ। मौके पर वजन करने पर यह 151.9 ग्राम चरस (भांग) निकली। पुलिस ने मादक पदार्थ को नियमानुसार सील कर कब्जे में ले लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कौशल (24 वर्ष), पुत्र श्री केवल सिंह, निवासी गांव बाईं अटारियां, डाकघर कन्दरोडी, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एफआईआर संख्या 126/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 61 और 85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

पुलिस अब मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी तक मादक पदार्थ कहां से पहुंचा और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी। नूरपुर पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में चोरों का बढ़ता आतंक! बड़ोह के बाद अब नगरोटा के कई गांव निशाने पर, रातभर पहरा देने को मजबूर हुए लोग

कांगड़ा जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बड़ोह के बाद अब नगरोटा क्षेत्र के कई गांवों में भी चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीण रातभर पहरा देने को मजबूर हैं और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग कर रहे हैं।

Kangra: गगल एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा टला! ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर गिरा विशाल पत्थर, अधूरी सुरक्षा दीवार पर उठे...

गगल एयरपोर्ट के पास बनोई में ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने अधूरी सुरक्षा दीवार को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।