Kangra: कांगड़ा में चोरों का बढ़ता आतंक! बड़ोह के बाद अब नगरोटा के कई गांव निशाने पर, रातभर पहरा देने को मजबूर हुए लोग

Date:

--Advertisement--

नगरोटा (कांगड़ा): कांगड़ा जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पहले बड़ोह क्षेत्र तक सीमित रहने वाली चोरी की वारदातें अब नगरोटा क्षेत्र के कई गांवों तक पहुंच गई हैं। लगभग हर दिन किसी न किसी गांव से चोरी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना सामने आ रही है। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं के कारण लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। हालात ऐसे हैं कि कई गांवों में ग्रामीण अपने घरों, परिवार और संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।

Advertisement

चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के जिलाध्यक्ष, नंबरदार, समाजसेवी एवं सहकारी सभा प्रधान बलविंदर सिंह बबलू ने पुलिस और जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।

Advertisement

बलविंदर सिंह बबलू ने यह भी मांग उठाई कि बाहरी राज्यों और अन्य जिलों से आने वाले मजदूरों, किरायेदारों, फेरी वालों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों, ठेकेदारों के कर्मचारियों, होटल-ढाबों, दुकानों तथा अन्य संस्थानों में कार्यरत सभी बाहरी व्यक्तियों का दोहरा पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि इन सभी का रिकॉर्ड स्थानीय पुलिस और संबंधित ग्राम पंचायत के पास उपलब्ध होना चाहिए तथा बिना सत्यापन किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर नहीं रखा जाना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने जिला प्रशासन से पुलिस, पंचायतों और संबंधित विभागों के साथ मिलकर विशेष सुरक्षा अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि यदि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि पुलिस और आम जनता के सहयोग से चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नशा मुक्त हिमाचल अभियान में नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता! घर में छिपाकर रखी 151.9 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत डमटाल के बाईं अटारियां गांव में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 151.9 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: गगल एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा टला! ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर गिरा विशाल पत्थर, अधूरी सुरक्षा दीवार पर उठे...

गगल एयरपोर्ट के पास बनोई में ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने अधूरी सुरक्षा दीवार को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।