Kangra: शाहपुर की बसनूर पंचायत का बड़ा फैसला! अब किन्नरों को ₹2100 से अधिक बधाई राशि देने की नहीं होगी मांग

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत बसनूर में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पंचायत क्षेत्र में किन्नरों द्वारा विभिन्न पारिवारिक और सामाजिक समारोहों में ली जाने वाली बधाई राशि को लेकर लंबे समय से उठ रहे मुद्दे पर चर्चा के बाद ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से राशि का मानक तय कर दिया। बैठक पंचायत प्रधान केवल कृष्ण की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पंचायत क्षेत्र के 122 सदस्यों ने भाग लिया।

Advertisement

बैठक के दौरान इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में किन्नरों को स्वेच्छा से अधिकतम ₹2100 तक की बधाई राशि दी जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि किसी भी व्यक्ति से जबरदस्ती बधाई राशि की मांग नहीं की जाएगी और न ही गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार या किसी प्रकार का दबाव बनाया जाएगा। ग्राम सभा ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

Advertisement

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना, अनावश्यक विवादों से बचना और सभी पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तथा सम्मानजनक वातावरण में संपन्न कराना है। उनका कहना था कि यह फैसला सभी पक्षों के सम्मान और आपसी सहयोग की भावना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Advertisement

बैठक में पंचायत प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविन्द्र तथा वार्ड सदस्य संजय, प्रीतम, बंदना, सविता, कवीन्द्र भारद्वाज, अनीता और सरला सहित ग्राम सभा के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 30 अक्टूबर को बिजली कटौती, सुबह 9:30 बजे से ठप रहेगी सप्लाई; देखें प्रभावित क्षेत्रों की पूरी लिस्ट

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपकेंद्र में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते 30 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। योल, सिद्धबाड़ी, नरवाना, खनियारा, दाड़ी, शीला, ढगवार और चैतड़ू चौक समेत कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। खराब मौसम या आपदा की स्थिति में काम स्थगित भी किया जा सकता है।

कुल्लू दशहरा में CM के खिलाफ नारेबाजी पर FIR, मनाली के युवक अभिलव ठाकुर पर भीड़ भड़काने का आरोप

कुल्लू दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में कला केंद्र के बाहर मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के मामले में पुलिस ने मनाली निवासी अभिलव ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर भीड़ को भड़काने का भी आरोप है। मामला युवा कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चौधरी की शिकायत पर दर्ज हुआ है।

Kangra: शाहपुर में 31 अक्टूबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी गुल! मरम्मत कार्य के चलते इन 40 से ज्यादा क्षेत्रों में सप्लाई रहेगी...

शाहपुर में 31 अक्टूबर 2026 को 33/11 केवी सबस्टेशन की मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शाहपुर सहित मझियार, झंगी, द्रमण, रेहलू, भनाला, दरीणी, रिंकमार और आसपास के कई गांव प्रभावित होंगे।

रक्षा पेंशनरों के लिए बड़ी खबर! 1 से 30 नवंबर तक चलेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान, पेंशन से जुड़ी शिकायतें भी होंगी दूर

रक्षा पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों के लिए 1 से 30 नवंबर 2026 तक धर्मशाला, योल छावनी और पालमपुर छावनी के स्पर्श सेवा केंद्रों में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चलेगा। पेंशनर इस दौरान वार्षिक पहचान पूरी करवाने के साथ पेंशन संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए भी सहायता ले सकेंगे।