हिमाचल बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! डॉ. राजीव बिंदल ने कई नए प्रदेश संयोजकों और सह संयोजकों की घोषणा की

Date:

--Advertisement--

शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठन को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों और सह संयोजकों की नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Advertisement

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को संगठन और सरकार तक पहुंचाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में इन प्रकोष्ठों की अहम जिम्मेदारी रहेगी।

Advertisement

पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक पटियाल को नियुक्त किया गया है। वहीं ब्रिगेडियर आरके शर्मा, कर्नल एमएस कटोच, कमांडर विजय जम्वाल, सूबेदार कमलेश कुमार, सूबेदार भगत सिंह वहलवाल और सूबेदार विजय भट्ट को सह संयोजक बनाया गया है।

Advertisement

खेल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी कुलदीप राणा को प्रदेश संयोजक के रूप में सौंपी गई है। इसके अलावा मोहित सूद, आशीष ठाकुर, राकेश चौहान और डिंपल को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। देव समाज प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक प्रेम पंडित को बनाया गया है, जबकि अभिषेक पाठा, बलदेव रांटा, महंत बालयोगी स्वतंत्र महाराज, जयगोपाल, इंद्रपुर जमदग्नि ऋषि, सुशील कालिया और आशुतोष शर्मा को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बस्ती राम शर्मा और सह संयोजक राकेश चंदेल बनाए गए हैं। वहीं बुनकर प्रकोष्ठ का संयोजक शिवचरण चौहान तथा सह संयोजक लता कटोच को नियुक्त किया गया है। परिवहन प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोज राणा को बनाया गया है, जबकि पंकज अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, राजा ठाकुर और संतोष शुक्ला को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच पार्टी के जनाधार को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।

भोटा में पुल की रेलिंग तोड़ 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने बचाई जान

भोटा में एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया।

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।