हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा वार! लग्जरी कार समेत ₹17 लाख की संपत्ति जब्त, पुलिस ने खोली अवैध कमाई की परतें

Date:

--Advertisement--

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिड़गांव के एक आरोपी की करीब ₹17 लाख की अवैध संपत्ति जब्त की है। जब्त संपत्ति में एक लग्जरी कार और नकद राशि शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने यह संपत्ति नशा तस्करी से अर्जित अवैध आय से खरीदी थी। यह कार्रवाई रोहड़ू पुलिस थाने में दर्ज मामले की वित्तीय जांच के बाद की गई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, 2 फरवरी को महेंदली पुल के पास पुलिस ने पंजाब निवासी जश्नदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों की टैक्सी से 83 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ था। पुलिस ने मौके पर टैक्सी भी जब्त कर ली थी। जांच के दौरान इस मामले में चिड़गांव के दरकाल निवासी शुभम की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शुभम ने नशा तस्करी से कमाई गई अवैध रकम से एक लग्जरी कार खरीदी थी। वित्तीय जांच में आरोपी की कुल करीब ₹17 लाख की संपत्ति नशा तस्करी से अर्जित आय से खरीदी गई पाई गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान भी पेश किया जा चुका है।

Advertisement

शिमला पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक वित्तीय जांच के आधार पर सात मामलों में 25 आरोपियों की कुल ₹4.29 करोड़ मूल्य की अवैध संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। पुलिस का दावा है कि इस वर्ष पूरे हिमाचल प्रदेश में किसी भी जिला पुलिस द्वारा की गई यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। वहीं वर्ष 2024 और 2025 में जिला शिमला में वित्तीय अन्वेषण के आधार पर अवैध संपत्ति जब्ती की कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। पुलिस अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें भी जब्त करेगी, ताकि नशा तस्करी के आर्थिक नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।

भोटा में पुल की रेलिंग तोड़ 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने बचाई जान

भोटा में एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया।

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।