कांगड़ा की बेटी मेघना डोगरा ने किया कमाल! GATE पास कर IIT कानपुर में PhD के लिए बनाई जगह

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नकोदर गांव की होनहार छात्रा मेघना डोगरा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में फिजिक्स (मैटेरियल साइंस) विषय में पीएचडी करने की पात्रता प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Advertisement

उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आने वाले नकोदर गांव की रहने वाली मेघना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी रैहन से दसवीं तक पूरी की। इसके बाद उन्होंने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से विज्ञान संकाय में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए और प्रदेशभर में नौवां स्थान प्राप्त किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने उन्हें शुरुआत से ही मेधावी छात्रों की श्रेणी में ला खड़ा किया।

Advertisement

उच्च शिक्षा के लिए मेघना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी (फिजिक्स ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने एनआईटी कुरुक्षेत्र से एमएससी की डिग्री हासिल की। अब GATE परीक्षा में सफलता मिलने के बाद वह IIT कानपुर में फिजिक्स (मैटेरियल साइंस) विषय में शोध कार्य करेंगी।

Advertisement

मेघना की माता वंदिता शर्मा गृहिणी हैं, जबकि उनके पिता अनिल डोगरा व्यवसायी हैं। उनके दादा प्रेम डोगरा, जो सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक हैं, और दादी सुरेश डोगरा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।

Advertisement

मेघना डोगरा की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा, शोध और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।

भोटा में पुल की रेलिंग तोड़ 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने बचाई जान

भोटा में एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया।

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।