NEET Paper Leak 2026: पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- छात्रों के साथ खड़ी है सरकार, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। संसद के मानसून सत्र 2026 के दूसरे दिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को गंभीर चिंता का विषय बताया और कहा कि सरकार पूरी तरह छात्रों के साथ खड़ी है।

Advertisement

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों को संबोधित किया। बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

Advertisement

किरेन रिजिजू के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां भी पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं, वहां केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सरकार कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेकर ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और छात्रों का विश्वास परीक्षा प्रणाली में बना रहे।

Advertisement

इस बीच, नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर विपक्षी दलों का विरोध लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च किया, जो बाद में हिंसक हो गया। वहीं, एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

रिजिजू ने बताया कि एनडीए संसदीय दल की बैठक सकारात्मक और उपयोगी रही। प्रधानमंत्री ने इस दौरान हाल के महीनों में देश की उपलब्धियों, विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) और सरकार की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की। बैठक में राज्यसभा के नव-निर्वाचित सदस्यों, जिनमें नितिन नवीन भी शामिल हैं, का स्वागत किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार पर बड़ा अपडेट, प्रभावित परिवारों को मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया बोले- विकास के साथ हितों की...

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के साथ प्रभावित परिवारों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पात्र परिवारों को नियमानुसार मुआवजा और R&R का लाभ दिया जाएगा, जबकि एयरपोर्ट विस्तार से पर्यटन, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सोलन के चौक बाजार में खूनी झड़प से सनसनी, चाकू लगने से युवक की मौत; दो घायल, 24 घंटे में दूसरी वारदात से उठे...

सोलन के चौक बाजार में दो गुटों के बीच खूनी झड़प में चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हुए हैं। 24 घंटे में शहर में दूसरी गंभीर वारदात के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Kangra: जन्माष्टमी पर खबरू महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों भक्तों ने किए दर्शन; भूस्खलन के डर के बावजूद दिनभर पहुंचते रहे...

जन्माष्टमी पर बोह घाटी के प्रसिद्ध खबरू महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हवन-यज्ञ, शिव नुआला और कांगड़ी धाम का आयोजन हुआ, हालांकि घड़गू गांव में हुए भूस्खलन के बाद इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही।

Kangra: रैत में जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों की भीड़; रात को कटेगा केक, कल होगा...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विकास खंड रैत के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों ने फलाहार ग्रहण किया, जबकि कुठंमा में फलाहार का लंगर लगाया गया। क्षेत्र के कई मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम रही।