Himachal: किन्नौर में बादल फटने से मची तबाही! सांगला-छितकुल मार्ग बंद, ITBP कैंप पर भी मंडराया खतरा

Date:

--Advertisement--

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की खूबसूरत सांगला वैली में शनिवार शाम अचानक आई फ्लैश फ्लड ने हालात बिगाड़ दिए। मस्तरंग के पास ग्रागा नाले में आई बाढ़ के चलते भारी मात्रा में मिट्टी और बड़े-बड़े पत्थर बहकर सड़क पर आ गए, जिससे सांगला-छितकुल मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना की वजह ऊंची पहाड़ी पर बादल फटना मानी जा रही है।

Advertisement

शनिवार शाम करीब 5 बजे ग्रागा नाले में अचानक पानी का तेज बहाव शुरू हुआ। फ्लैश फ्लड के साथ आए मलबे ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया। वहीं, नाले के पास स्थित आईटीबीपी कैंप का आवासीय परिसर भी खतरे की जद में आ गया। हालांकि, पानी का स्तर और अधिक बढ़ने की स्थिति में कैंप को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO) और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने तुरंत स्थिति का जायजा लेना शुरू किया और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है, जो पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

Advertisement

फिलहाल किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। हालांकि, मलबा और बड़े पत्थर आने से सांगला-छितकुल मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। प्रशासन और संबंधित विभाग सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास में जुटे हुए हैं ताकि लोगों की आवाजाही सामान्य हो सके।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।