Shimla: शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन! यूपी, राजस्थान और पंजाब तक फैले ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 58 बड़े तस्कर सलाखों के पीछे

Date:

--Advertisement--

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ शिमला पुलिस का अभियान अब और अधिक आक्रामक हो गया है। पुलिस अब केवल नशे की छोटी खेप पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि बैकवर्ड लिंकेज की गहराई से जांच कर पूरे अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत पुलिस ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब तक फैले दो बड़े ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उनके मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2026 में अब तक शिमला पुलिस 48 अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क ध्वस्त कर चुकी है और 58 मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। इस संबंध में शनिवार को एएसपी शिमला मेहर पंवार ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी साझा की।

Advertisement

एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि 15 मार्च को रोहड़ू के सार्थक सूद को 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस उत्तर प्रदेश पहुंची, जहां से अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 15 जुलाई को चंडीगढ़ से वासु उर्फ हर्ष, निवासी राजस्थान, को भी गिरफ्तार किया गया। डिजिटल और वित्तीय जांच के दौरान पता चला कि अमित ने वासु के बैंक खाते में 3.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। जांच में यह भी सामने आया कि वासु के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था, जबकि पिछले छह महीनों में उसके खाते में 14 लाख रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन हुआ था।

Advertisement

दूसरे मामले में एएसपी ने बताया कि 3 जुलाई को हुल्ली क्षेत्र में 64 ग्राम चिट्टे के साथ रक्षित, राहुल और लवली नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान इस मामले के तार पंजाब से जुड़े मिले। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर नेटवर्क के मुख्य सप्लायर अमित महेव का पता लगाया, जो लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार शिमला पुलिस की विशेष टीम ने उसे पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

एएसपी मेहर पंवार ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य केवल नशे की खेप पकड़ना नहीं, बल्कि पूरे संगठित ड्रग नेटवर्क को जड़ से समाप्त करना है। उन्होंने बताया कि तस्करों की अवैध संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की भी गहन जांच की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार की आर्थिक व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवभूमि हिमाचल में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

करसोग में देर रात पलटी कार, एक की मौत और दो गंभीर घायल; माहूनाग के पास ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा, जांच में जुटी पुलिस

मंडी के करसोग में माहूनाग के पास देर रात कार HP 30-8165 अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मोहन सिंह मेहरन की मौत हो गई, जबकि विनीत और चुड़ामणी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हिमाचल बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का शिमला में बड़ा प्रदर्शन, 2000 से ज्यादा कर्मचारी सड़क पर उतरे; सरकार को दी आंदोलन तेज करने की...

पुरानी पेंशन योजना समेत लंबित मांगों को लेकर हिमाचल बिजली बोर्ड के 2000 से 2500 के करीब कर्मचारी और पेंशनर शिमला में सड़क पर उतरे। चौड़ा मैदान में प्रदर्शन के दौरान सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

कुल्लू में 14 साल की नाबालिग 6 दिन बाद बरामद, पिता की शिकायत से मचा हड़कंप; होटल में ले जाकर यौन उत्पीड़न का आरोप,...

कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग के छह दिन तक लापता रहने के बाद भुंतर मंदिर के पास बरामद होने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया है और POCSO एक्ट की धारा 6 भी लगाई गई है।

मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, स्लाइडिंग प्वाइंट पर कार सुकेती खड्ड में गिरी; अस्पताल में 39 वर्षीय चालक ने तोड़ा दम

मंडी के पुलघराट के पास स्लाइडिंग प्वाइंट पर एक कार अनियंत्रित होकर सुकेती खड्ड में जा गिरी। हादसे में गंभीर घायल 39 वर्षीय चालक मुनीष भाटिया ने जोनल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।