Kangra: नूरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, सास-दामाद के घर से मिला 11 ग्राम चिट्टा, दोनों गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 15 जुलाई: नशा तस्करों के खिलाफ नूरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत आने वाले डमटाल थाना क्षेत्र के गांव छन्नी में एक घर पर छापेमारी कर 11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके सगे दामाद को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डमटाल थाना की टीम बुधवार को क्षेत्र में नियमित गश्त और नशा विरोधी अभियान पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव छन्नी की रहने वाली पिंकी अपने दामाद आकाशदीप के साथ मिलकर घर से ही चिट्टा बेचने का अवैध कारोबार कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपी महिला के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पहली मंजिल पर बने कमरे में लकड़ी की अलमारी के पास रखे एक नीले प्लास्टिक स्टैंड की ट्रे से काले रंग का लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे में मौजूद हल्के भूरे और सफेद रंग के पाउडर की मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से जांच की गई, जिसमें उसके चिट्टा (हेरोइन) होने की पुष्टि हुई। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर इसकी मात्रा 11 ग्राम पाई गई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 36 वर्षीय पिंकी निवासी गांव छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा तथा उसके 26 वर्षीय दामाद आकाशदीप निवासी गांव महताबपुर, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ डमटाल थाना में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था, इसकी सप्लाई किसे की जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।