Kangra: क्यारी पंचायत को मिली बड़ी सौगात, नया भव्य पंचायत भवन बनेगा; विधायक केवल सिंह पठानिया ने करोड़ों के विकास की दिशा में किए अहम ऐलान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा के क्यारी में ‘सरकार जनता के दरबार’ कार्यक्रम के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने पंचायत भवन, सड़क, स्कूल और पेयजल सुविधाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Advertisement

शाहपुर, 15 जुलाई: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यारी में मंगलवार को आयोजित ‘सरकार जनता के दरबार’ कार्यक्रम के दौरान विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया और विभिन्न विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

जनसभा को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ग्राम पंचायत क्यारी की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने नए और भव्य पंचायत भवन के निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही ग्रामीण विकास एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत भवन के लिए भूमि का चयन कर उससे जुड़ी सभी औपचारिकताएं अगले 15 दिनों के भीतर पूरी की जाएं, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके।

Advertisement

उन्होंने पंचायत के विकास को गति देने के लिए पटियाल बस्ती तक सड़क निर्माण हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्यारी में दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये और पंचायत के दो अलग-अलग स्थानों पर पेयजल सुविधा को मजबूत करने के लिए दो हैंडपंप लगाने की भी घोषणा की।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि उनका उद्देश्य शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के हर नागरिक की सेवा करना और सभी पंचायतों का संतुलित विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और आने वाले समय में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को एक मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 19 पात्र लाभार्थियों को कुल 2 लाख 89 हजार 800 रुपये की सहायता राशि के चेक भी वितरित किए गए। ग्राम पंचायत क्यारी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में पंचायत प्रधान मंजू देवी ने पंचायत की विभिन्न विकास संबंधी मांगें विधायक के समक्ष रखीं। जिला परिषद सदस्य मीना राणा ने भी क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, उपनिदेशक बागवानी अलक्ष पठानिया, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विशाल जम्वाल, डीएफओ अमित शर्मा, डीएम फॉरेस्ट कॉरपोरेशन अमरीश शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, अधिशाषी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, बीडीओ रैत कमलजीत, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुरेश, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज, बीडीसी सदस्य हरबंस, एसएचओ शाहपुर राजेंद्र सिंह, नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, पूर्व पार्षद शुभम और आजाद, बिंदा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।