देहरा में विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी सरकार: कमलेश ठाकुर

Date:

--Advertisement--

देहरा में विकास कार्यों का वादा: चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी सरकार

धर्मशाला, 22 नवम्बर। देहरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को नंदपुर भटोली में जनसमस्याओं को सुनते हुए कहा कि सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन विकास के क्षेत्र में कई परियोजनाएं जल्द ही धरातल पर उतारी जाएंगी।

कमलेश ठाकुर ने बताया कि सरकार बंखंडी में 300 करोड़ रुपए की लागत से एक जूलॉजिकल पार्क स्थापित करने की योजना पर तेजी से कार्य कर रही है। साथ ही, पोंग क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए परियोजनाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत देहरा में बीएमओ कार्यालय खोला गया है और अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना की जा रही है।

Advertisement – HIM Live Tv

पोंग बांध विस्थापितों की समस्याओं के बारे में विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक महीने पहले ही राजस्व मंत्री और अधिकारियों के साथ बैठक कर इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं। विधायक ने नंद नाला पुल का काम बरसात से पहले पूरा होने का आश्वासन दिया, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा हो। साथ ही, नंदपुर भटोली की डिस्पेंसरी की मरम्मत के कार्य को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

इस कार्यक्रम में डीएफओ देहरा सनी वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश वालिया, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान तृप्ता देवी और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।