जवाहरलाल नेहरू हरिपुर महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर महिला सशक्तिकरण के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

Date:

--Advertisement--

हरिपुर, कुल्लू— जवाहरलाल नेहरू हरिपुर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की हरिपुर इकाई द्वारा रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन हरिपुर महाविद्यालय में हुआ, जहां छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें शॉट पुट और हाई जंप मुख्य आकर्षण रहे। शॉट पुट प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, आरती दूसरे स्थान पर रहीं और पलक ने तीसरे स्थान पर रहकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी प्रकार हाई जंप में अनामिका ने पहला स्थान प्राप्त किया, पलक दूसरे स्थान पर और प्रवीना तीसरे स्थान पर रहीं।

Advertisement – HIM Live Tv

इस आयोजन के माध्यम से छात्राओं ने न केवल खेल में अपनी रुचि दिखाई बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को एबीवीपी के पदाधिकारियों द्वारा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हरिपुर इकाई के अध्यक्ष, जिला संयोजक, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सानिया, खेल प्रमुख सानिया समेत अन्य कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। अंत में भारत माता की जय के उद्घोष के साथ इस सफल आयोजन का समापन किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।