Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 12 जुलाई। शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद के साथ सुधेड़ क्षेत्र में लगभग 48.50 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन अखनखोला, धार खास और कसुम्बर सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने और कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement

विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि ये सड़कें पिछले वर्ष बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थीं और अब इनके पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद विधायक माधवनगर (वार्ड-6, नगर पंचायत शाहपुर) पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और क्षेत्रवासियों को कई महत्वपूर्ण सौगातें देने की घोषणा की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा कॉलोनी को सीवरेज सुविधा से जोड़ने, सड़क पर टाइलें बिछाने और सोलर लाइटें लगाने का भी आश्वासन दिया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

माधवनगर कमेटी के महासचिव रोशन लाल और प्रधान पवन कुमार ने विधायक को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मुख्य सड़क से माधवनगर को जोड़ने वाली सड़क की टायरिंग करवाने पर विधायक का आभार भी व्यक्त किया।

Advertisement

इस अवसर पर प्रधान अजीत नेहरिया, भरत जरयाल, सुनील कुमार, सतीश कुमार, सुनीता देवी, शंकर गुरंग, लाजवंती देवी, पंकज कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।