Solan में दर्दनाक हादसा: सड़क से 200 फुट नीचे गिरी बाइक, वन कर्मी की मौके पर मौ’त

Date:

--Advertisement--

सोलन में सड़क हादसा: सड़क से 200 फुट नीचे आंगनबाड़ी मैदान में गिरी बाइक, वन कर्मी की मौके पर मौत

सोलन, हिमाचल प्रदेश – सोलन के कसौली क्षेत्र के जतरोग इलाके में एक गंभीर दुर्घटना सामने आई है। इस हादसे में एक वन कर्मी भीमचंद की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 फुट नीचे आंगनबाड़ी मैदान में जा गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन कर्मी भीमचंद, जो दाड़वा ग्राम पंचायत के निवासी थे, बनलगी से धौला की ओर बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी कुठाड़ से एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

भीमचंद, कुठाड़ वन क्षेत्र में परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में कार्यरत थे। पुलिस अधिकारी परवाणू मेहर पंवर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।