Shimla: बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, तीन गाड़ियों से हुई टक्कर में सभी सुरक्षित

Date:

--Advertisement--

शिमला में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया जब पंथाघाटी से शिमला बस स्टैंड की ओर जा रही एक प्राइवेट बस के ड्राइवर को चलते बस में अचानक चक्कर आ गया। इस दौरान नियंत्रण खोते ही बस तीन गाड़ियों से टकरा गई। राहत की बात ये रही कि बस में मौजूद सभी 25-30 यात्री सुरक्षित हैं।

बस के चालक की स्थिति बिगड़ने पर, कंडक्टर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया, जिससे बस करीब 70 फुट गहरी खाई में गिरने से बच गई। हादसे में तीनों गाड़ियों में सवार लोग भी पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कुछ देर के लिए लगा जाम भी हटा दिया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

थुरल कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत; बाइक सवार कपिल गंभीर घायल

कांगड़ा के थुरल कॉलेज के पास पालमपुर-सुजानपुर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार कपिल गंभीर रूप से घायल हुआ है।

चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नाहन से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले जारी वीडियो में युवती ने माता-पिता पर प्रताड़ना और शादी के दबाव समेत कई आरोप लगाए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की कठोर सजा

हमीरपुर कोर्ट ने नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों से पूछताछ की।