Mandi: अधिकारियों ने हिमाचल स्कूल एडाप्शन कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

Date:

--Advertisement--

सरकाघाट, 30 अक्टूबर – आज सरकाघाट में एसडीएम स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य “अपना विद्यालय: द हिमाचल स्कूल एडाप्शन कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। इस बैठक में उप-मंडल के सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए और उन्होंने अपने अनुभव व विचार साझा किए।

इस योजना का उद्देश्य यह है कि अधिकारी सरकारी स्कूलों को गोद लेकर वहां के छात्रों को समाज में व्याप्त विभिन्न बुराइयों, जैसे सिंगल यूज प्लास्टिक और नशा निवारण, के प्रति जागरूक करेंगे। इसके अलावा, बच्चों को कैरियर काउंसलिंग और मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। एसडीएम स्वाति डोगरा ने कहा कि अधिकारी महीने में कम से कम एक बार इन स्कूलों का दौरा करेंगे ताकि बच्चों का सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित हो सके।

डोगरा ने कहा कि योजना के अंतर्गत बच्चों को स्वस्थ मंडी, नशा मुक्त मंडी अभियान, खेलकूद, पोषण, मिड डे मील, और ठोस कचरा निस्तारण जैसे मुद्दों पर भी जागरूक किया जाएगा। साथ ही अधिकारी प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी देंगे। बैठक में बीएमओ बल्दबाड़ा डाॅ. अनिल, तहसील कल्याण अधिकारी जगदीश शर्मा, पशुपालन विभाग से डाॅ. सोनिया पठानिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बारिश के बीच बच्चों संग थिरके आरएस बाली, जोनल अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शानदार समापन; स्कूलों को ₹2.5 करोड़, धलूं को ₹5 लाख...

नगरोटा के धलूं स्कूल में जोनल अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का बारिश के बीच शानदार समापन हुआ। आरएस बाली ने बच्चों के साथ नृत्य कर उत्साह बढ़ाया और स्कूलों के लिए ₹2.5 करोड़, धलूं स्कूल के लिए ₹5 लाख, कबड्डी मैट व दो सोलर लाइटों की घोषणा की।

Kangra: दौलतपुर ITI में नौकरी का बड़ा मौका, अशोक लीलैंड के इंटरव्यू में पहले दिन 1,000 युवाओं ने कराया पंजीकरण; 800 के इंटरव्यू पूरे

राजकीय आईटीआई दौलतपुर में अशोक लीलैंड यूएई एलएलसी के दो दिवसीय इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन करीब 1,000 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि 800 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पूरे हो गए।

Kangra: हिंदी दिवस पर रिड़कमार कॉलेज में दिखा छात्रों का हुनर, भाषण से कविता और पोस्टर से क्विज तक खूब चला मुकाबला

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में हिंदी दिवस के अवसर पर भाषण, कविता-पाठ, पोस्टर-निर्माण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Kangra: हरनेरा के धौलपुर माता मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं की आस्था की घंटियां ले उड़े चोर; पहले भी हो चुकी है...

हरनेरा के धौलपुर माता मंदिर में घंटियां चोरी होने से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में रोष है। मंदिर कमेटी के अनुसार, कुछ वर्ष पहले भी यहां से नकदी चोरी हुई थी। आसपास के अन्य मंदिरों से भी घंटियां चोरी होने की सूचना है।