Mandi: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेशभर में होंगी विशेष गतिविधियाँ – चंद्रशेखर

Date:

--Advertisement--

धर्मपुर (मंडी) – 30 अक्तूबर: धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा की है। सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी, और इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर के सेमीनार, वाद-विवाद प्रतियोगिता, विरासत यात्रा, शैक्षणिक भ्रमण, और प्रदर्शनी जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

चंद्रशेखर ने एक कार्यक्रम में बताया कि धर्मपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की एक भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने सरदार पटेल की देशभक्ति और त्याग को सराहा और कहा कि सरदार पटेल का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। वे सभी जातियों, समुदायों, और भारतवासियों के ‘सरदार’ थे, और उनके जीवन की हर घड़ी उनकी निष्ठा और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक रही है।

सरदार पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई और स्वतंत्रता के बाद 561 से अधिक देसी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश की एकता को मजबूत किया। इस अवसर पर, चंद्रशेखर ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. राकेश कुमार शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक “लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल” का मुखपृष्ठ भी जारी किया। इस पुस्तक का औपचारिक विमोचन माननीय मुख्यमंत्री करेंगे। समारोह में सेवानिवृत्त सह-आचार्य कन्हैया लाल सैनी और डॉ. जगदीप वर्मा भी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के आयुष ने हाई जंप में रचा इतिहास, 1.83 मीटर की छलांग से तोड़ा राज्य रिकॉर्ड; अब करनाल में दिखाएंगे दम

67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हमीरपुर नहीं, बल्कि कांगड़ा के कोटला स्कूल के आयुष ने 1.83 मीटर की छलांग लगाकर हाई जंप का राज्य रिकॉर्ड तोड़ दिया। साहिल ने ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता। अब दोनों खिलाड़ी करनाल में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Chester Hills के खिलाफ RERA में शिकायत वापस, ऑनलाइन और कागजी दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी; अब नए सिरे से होगी कार्रवाई?

चेस्टर हिल्स के खिलाफ हिमाचल रेरा में चल रही शिकायत शिकायतकर्ता ने वापस ले ली है। ऑनलाइन आवेदन और कागजी दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने के बाद रेरा की दो सदस्यीय पीठ ने शिकायत वापस लेने की अनुमति दी। अब शिकायतकर्ता जरूरी दस्तावेजों के साथ नए सिरे से याचिका दायर कर सकता है।

ऊना के बल्क ड्रग पार्क की धीमी रफ्तार पर PM मोदी नाराज, 30 दिन में जमीन ट्रांसफर का अल्टीमेटम; 2028 तक खिंच सकता है...

ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क की धीमी प्रगति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है। पीएम ने 30 दिन में भूमि हस्तांतरण और परियोजना से जुड़े अन्य कार्यों के संशोधित लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए हैं। मार्च 2027 तक पूरा होने वाला प्रोजेक्ट अब 2028 तक खिंचने के आसार हैं।

Himachal: हमीरपुर के छात्र को 3.5 करोड़ की ग्रांट का झांसा देकर ठगी! सरकारी जांच में खुला राज, पुलिस ने दर्ज की FIR

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र सर्वेश शर्मा को 3.5 करोड़ रुपये की सरकारी ग्रांट मंजूर होने का झांसा देने का मामला सामने आया है। रक्षा नवाचार संगठन ने ग्रांट मंजूर होने से इनकार किया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।