Kangra: शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए शिक्षकों की रचनात्मक सहभागिता जरूरी: RS Bali

Date:

--Advertisement--

बोले, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए करें संस्कारित

नगरोटा बगवां, 27 अक्तूबर – हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है तथा शिक्षा क्षेत्र के सुधार में उनकी रचनात्मक सहभागिता आवश्यक है। सरकार शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए संकल्पित है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के जिला स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बाली ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया और कहा कि शिक्षकों को अपने विद्यालयों में एक ऐसा माहौल बनाना चाहिए, जिसमें विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, और देशप्रेम की भावना का विकास हो।

बाली ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र के कायाकल्प के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की सराहना की, जिसमें ‘अपना विद्यालय: द हिमाचल स्कूल अडॉप्शन प्रोग्राम’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इस कार्यक्रम के तहत राज्य के लोग सरकारी स्कूलों को गोद लेकर शिक्षा सुधार में योगदान दे रहे हैं।

बाली ने सोशल मीडिया और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई और कहा कि शिक्षकों का महत्वपूर्ण दायित्व है कि वे युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदारियों का एहसास कराएं। उन्होंने विद्यालयों में करियर काउंसलिंग, नशे की बुराईयों, महिला सशक्तिकरण, कानूनी जानकारी और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां में 27 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश का सबसे बड़ा पार्किंग प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। साथ ही हटवास और रजियाना में प्रदेश का सबसे बड़ा मॉडल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थापित किया जाएगा।

इससे पहले हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के जिला कांगड़ा के प्रधान सचिन जसवाल ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। आर.एस. बाली ने जनता की समस्याओं को सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष समस्याओं के निपटारे के लिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में चीफ पैटर्न नागेश्वर पठानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश पराशर, महासचिव सुमन चौधरी, हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के कार्यकारिणी सदस्य, प्रधानाचार्य सरवन कुमार, विभिन्न शिक्षा खंडों के प्रधान, महासचिव, कोषाध्यक्ष, शिक्षक, ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप रियाड, महासचिव अरुण कटोच और अन्य सदस्य शामिल रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।