Kangra: जल क्रीड़ा के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित हुई प्रतियोगिता

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 27 अक्तूबर: वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय, देहरी ने अटल बिहारी वाजपेयी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, पोंग डैम में दो दिवसीय अन्तर्महाविद्यालयीय जलक्रीड़ा प्रतियोगिता (कैनोइंग और कायकिंग) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जल क्रीड़ा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें इसके तकनीकी पहलुओं से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय देहरी के प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार ने मुख्य अतिथि, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त निरीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार, अन्य गणमान्य अतिथियों, टीम इंचार्ज और सभी प्रतिभागियों का स्वागत करके किया। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. नीरु ठाकुर ने जल क्रीड़ा और अन्य खेलों के महत्व और उनके मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में छात्रों को बताया।

प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने कैनोइंग और कायकिंग की बुनियादी तकनीकें, सुरक्षा उपाय और जल पर सुरक्षित ढंग से चलने के तरीके सिखाए। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और इस अद्वितीय अनुभव का लाभ उठाया। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. देवेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के नियमों के बारे में बताया और इसके सफल आयोजन के लिए सभी का सहयोग मांगा। इस आयोजन में विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 18 टीमों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन और भी प्रभावी बना।

इस आयोजन में महाविद्यालय के लेफ्टिनेंट डॉ. शशि, प्रोफेसर मनजीत, प्रोफेसर अनिल कुमार, डॉ. सुखदेव, प्रोफेसर राहुल कौंडल, प्रोफेसर गुलशन वर्मा, प्रोफेसर रमन कायथ, प्रोफेसर संजीव कुमार, प्रोफेसर दीप शर्मा, प्रोफेसर रजत राणा, प्रोफेसर विपन कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, और अन्य महाविद्यालयों से आए कॉन्टिजेंट इंचार्ज आदि मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 4 बजे सुनाई दी थी रोने की आवाज, पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के खोली गांव के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू में सरकारी नौकरी का मौका, पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 पदों पर भर्ती; 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

कुल्लू के आनी में जल शक्ति विभाग ने पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 अनारक्षित पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पैरा कुक को 9,000 और पैरा हेल्पर को 5,500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा आरोपी का हाईवोल्टेज फरार होने का प्रयास, दूसरी मंजिल से लगाई छलांग; डेढ़ घंटे बाद बस अड्डे के पास पकड़ा...

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा मामले के एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर फरार होने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे के सर्च अभियान और ड्रोन की मदद के बाद आरोपी को बस अड्डे के पास से पकड़ लिया गया।

सिरमौर में बड़ा हादसा, 14 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा; NH-707 पर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही बंद

सिरमौर के एनएच-707 पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग पर हेवना के समीप 14 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। पेट्रोल रिसने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जबकि छोटी गाड़ियों को नियंत्रित तरीके से निकाला गया।