India: पेंशनर्स के लिए सरकार की सौगात, 80 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगी अतिरिक्त पेंशन!

Date:

--Advertisement--

नेशनल डेस्क: रिटायर सरकारी कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने एक विशेष राहत की घोषणा की है। अब 80 साल से अधिक उम्र के पेंशनर्स को नियमित पेंशन के साथ अतिरिक्त अनुकंपा भत्ता दिया जाएगा। यह जानकारी कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर में साझा की गई है।

अतिरिक्त पेंशन का लाभ

मंत्रालय के अनुसार, 80 साल से अधिक उम्र के पेंशनर्स को अतिरिक्त पेंशन का लाभ दिया जाएगा। सरकार ने पेंशन वितरण प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सीसीएस (पेंशन) नियम 2021 के नियम 44 के तहत, पेंशनर्स को निम्नलिखित आयु वर्गों के अनुसार मूल पेंशन के साथ अतिरिक्त अनुकंपा भत्ता दिया जाएगा:

  • 80 से 85 वर्ष: मूल पेंशन का 20%
  • 85 से 90 वर्ष: मूल पेंशन का 30%
  • 90 से 95 वर्ष: मूल पेंशन का 40%
  • 95 से 100 वर्ष: मूल पेंशन का 50%
  • 100 वर्ष और उससे अधिक: 100% अतिरिक्त पेंशन

उदाहरण: उदाहरण के लिए, यदि किसी 81 वर्षीय पेंशनर को 5,000 रुपये की मूल पेंशन मिलती है, तो उसे 1,000 रुपये अतिरिक्त पेंशन के रूप में मिलेंगे। इसी तरह, 85 से 90 वर्ष के पेंशनर को 1,500 रुपये का अतिरिक्त अनुकंपा भत्ता मिलेगा।

अतिरिक्त पेंशन कब से मिलेगी?

मंत्रालय के अनुसार, जब पेंशनर की उम्र 80 वर्ष तक पहुंच जाएगी, उसी महीने के पहले दिन से अतिरिक्त पेंशन या अनुकंपा भत्ता लागू होगा। यह निर्णय पेंशनर्स की जीवन-यापन की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है ताकि उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस निर्देश को लागू करने के लिए संबंधित विभागों और बैंकों को सूचित कर दिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: सत्येंद्र गौतम ने की धर्मशाला कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ के आयोजन की सराहना, पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्मारक का उद्घाटन...

धर्मशाला कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ के आयोजन की सत्येंद्र गौतम ने सराहना की। उन्होंने पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्मारक का उद्घाटन करवाने और राजनीतिक भाषणों के बजाय आपसी मिलन को प्राथमिकता देने को कार्यक्रम की खास बात बताया।

Kangra: शाहपुर में शहीद उत्तम राणा-प्रताप सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता का समापन, कबड्डी में लिटिल फ्लावर और वॉलीबॉल में शाहपुर ने जीती ट्रॉफी

शाहपुर में शहीद उत्तम राणा और प्रताप सिंह मेमोरियल 21वीं वॉलीबॉल-कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। कबड्डी में लिटिल फ्लावर दुराना और नूरपुर, जबकि वॉलीबॉल में फतेहपुर और शाहपुर की टीमों ने खिताब जीते। समारोह में 10 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: शाहपुर में जानवी शर्मा का पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ रिलीज, पिता ने लिखे बोल तो बेटी ने दी अपनी आवाज

शाहपुर में उभरती गायिका जानवी शर्मा का नया पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ जारी हुआ। गीत के बोल उनके पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं, जबकि जाह्नवी ने इसे अपनी आवाज दी है। समारोह में गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिमाचल में शुरू हुआ अनोखा डोंकी फार्म, 7 हजार रुपये लीटर तक बिकता है गधी का दूध; जानें क्यों है इतनी मांग

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कंदरौर में 12 गधों के साथ डोंकी फार्म शुरू किया गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डेयरी कॉन्क्लेव-2026 के तहत इसका शुभारंभ किया। गधी का दूध 5 से 7 हजार रुपये प्रति लीटर तक बिकता है।