Sirmaur: PMAGY योजना के तहत सिरमौर जिले के 15 गांव चयनित – विवेक शर्मा

Date:

--Advertisement--

नाहन, 22 अक्तूबर – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नाहन की ओर से आज उपायुक्त कार्यालय में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के तहत जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त सिरमौर विवेक शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सिरमौर जिले के 15 गांवों का चयन किया गया है, जिन्हें बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

इन गांवों के लिए केंद्र सरकार द्वारा 21 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है, जिसमें से 20 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए और 1 लाख रुपये प्रशासनिक खर्चों के लिए उपयोग किए जाएंगे। इसके अलावा, अन्य सरकारी योजनाओं से भी इन गांवों को लाभ मिलेगा।

चयनित गांवों में विकास खंड संगड़ाह की 6 ग्राम पंचायतें (रणफुआ जबड़ोग, चौकर, गेहल, संगड़ाह, नौहराधार, और लाना चेता), शिलाई विकास खंड की 4 ग्राम पंचायतें (हलाहं, लोजा मानल, क्यारी गुण्डाह और रास्त), पांवटा विकास खंड की 3 ग्राम पंचायतें (डांडा, बढ़ाना, और भाटांवाली) और तिलौरधार की 2 ग्राम पंचायतें (माशु और टटियाणा) शामिल हैं। इन गांवों में पेयजल, स्वच्छता, सड़कें, सोलर और स्ट्रीट लाइट, आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण और मरम्मत आदि पर 6.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

बैठक में जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने बताया कि कुछ ग्राम पंचायतों से सोशल ऑडिट की आपत्तियां अभी तक प्राप्त नहीं हुई हैं, जिस पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में डीआरडीए परियोजना अधिकारी अभिषेक मित्तल, कृषि विभाग से डॉ. राज कुमार, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उप निदेशक राजीव ठाकुर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का जोश, कबड्डी में डडामन और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर बनी विजेता

शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का आयोजन किया गया। कबड्डी में डडामन टीम और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, सम्मान राशि और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

Kangra: कलियाड़ा में अंडर-मेयर गेम्स का समापन, फाइनल मुकाबलों में इन टीमों ने मारी बाजी; रैत जोन खाली हाथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाड़ा में चार दिनों से चल रही लड़कों और लड़कियों की अंडर-मेयर गेम्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और शतरंज के फाइनल मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने जीत दर्ज की।

Kangra: सादिक खान को हिमाचल वक्फ बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी, निदेशक मंडल के सदस्य चुने गए; कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

शाहपुर की घरोह पंचायत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक मंडल में सदस्य चुना गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

कांगड़ा में चिन्मय अमृत महोत्सव में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का बड़ा संदेश, बोले- भारत की महान ज्ञान परंपरा ही हमारी पहचान

कांगड़ा के सिद्धबाड़ी स्थित चिन्मय तपोवन आश्रम में आयोजित चिन्मय अमृत महोत्सव में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने भारत की ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सेवा भावना को देश की पहचान बताया। उन्होंने युवाओं को संस्कृति और आधुनिक ज्ञान से जोड़ने पर जोर दिया।