कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन हादसे में दो की मौत, थार चालक की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने डेढ़ घंटे जाम रखा हाईवे

Date:

--Advertisement--

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गांव बरूवाल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतकों के परिवारों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से थाना कीरतपुर साहिब के बाहर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कीरतपुर साहिब-मंडी मुख्य मार्ग को करीब डेढ़ घंटे तक जाम रखा। परिजनों की मांग थी कि हादसे के लिए जिम्मेदार थार चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

Advertisement​

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब पांच बजे कुल्लू-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव बरूवाल के नजदीक दर्दनाक हादसा हुआ था। हिमाचल प्रदेश की ओर से कीरतपुर साहिब आ रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का फिलहाल उपचार चल रहा है।

मृतकों की पहचान बलबीर सिंह (60) पुत्र जीत सिंह निवासी गांव बरूवाल और विश्वनाथ (32) पुत्र नंद लाल निवासी गांव पल्ली, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों व्यक्ति गांव बरूवाल की सीमा में सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश की तरफ से आ रही थार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement

हादसे के बाद थार चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया था। इसी को लेकर मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाना कीरतपुर साहिब के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के 100 साल पूरे, 13 से 16 नवंबर तक होगा भव्य जश्न; 16 को CM सुक्खू करेंगे समापन

धर्मशाला के सरकारी कॉलेज के डिग्री कॉलेज के रूप में 100 साल पूरे होने पर 13 से 16 नवंबर तक चार दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 16 नवंबर को भव्य समापन समारोह में शामिल होंगे।

जोड़जी के पास तेज रफ्तार गाड़ी सड़क पर पलटी, फिर दूसरी कार से टकराई; हादसे के बाद लगा लंबा जाम

जोड़जी के पास रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और दूसरी खड़ी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सड़क पर लंबा जाम लग गया।

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर हिमाचल में विवाद, DGP से FIR दर्ज करने की मांग; जानें क्या है पूरा मामला

मंडी की सांसद कंगना रनौत की 10 नवंबर को सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट को लेकर हिमाचल में विवाद हो गया है। कैप्टन अतुल शर्मा ने DGP को शिकायत देकर FIR दर्ज करने और पोस्ट की साइबर फॉरेंसिक जांच करवाने की मांग की है। फिलहाल FIR दर्ज नहीं हुई है।

हिमाचल में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है बड़ी राहत, 1 रुपये प्रति यूनिट तक सस्ती हो सकती है बिजली

हिमाचल प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिजली की दरें एक रुपये प्रति यूनिट तक कम करने की संभावना पर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रदेश के करीब 28 लाख उपभोक्ताओं को फायदा मिल सकता है।