Solan: बेटे के साथ खाना खाने के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या, पूरी खबर पढ़ें

Date:

--Advertisement--

सोलन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एसपी गौरव सिंह ने पुष्टि की है कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से थाना सदर पुलिस को सूचना मिली थी कि बसाल गांव के एक व्यक्ति को फांसी लगाने के बाद अस्पताल लाया गया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजगढ़, जिला सिरमौर का निवासी था। वह पिछले 4 वर्षों से बसाल में अपने बेटे के साथ किराए के कमरे में रह रहा था और जियो कंपनी में काम करता था। परिजनों के अनुसार, देवेंद्र रात 10:30 बजे अपने कमरे में आया, खाना खाया और सोने चला गया।

सुबह 8 बजे के करीब बेटे को उसकी मां का फोन आया कि बहन की फीस देनी है, लेकिन उसके पिता फोन नहीं उठा रहे। जब बेटे ने रसोई का दरवाजा खोला, तो वह बाहर से बंद था। कमरे में देखा तो देवेंद्र कुमार छत के कुंडे से एक महिला की कमीज के फंदे से लटका हुआ था। पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: डेढ़ साल से फरार इब्राहिम ने परिवार को बनाया बंधक! हथियारों के साथ घर में घुसकर दी धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चम्बा के चुराह में राजपुरा जेल से फरार इब्राहिम पर परिवार को बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद कथित वायरल ऑडियो से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

Sirmaur: कालाअंब में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ महिला समेत 5 गिरफ्तार, 30.40 ग्राम हेरोइन और नकदी बरामद

सिरमौर पुलिस ने कालाअंब में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30.40 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन और 47,800 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद फिर भड़का गुस्सा, शव वाली एंबुलेंस रोककर चक्का जाम; महिला डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को रोककर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी, बर्खास्तगी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य विभाग ने निलंबन की सिफारिश और पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी।