हिमाचल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 HPAS अधिकारियों के तबादले, कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां

Date:

--Advertisement--

शिमला, 10 जुलाई। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) के 22 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह बदलाव तत्काल प्रभाव से जनहित में लागू किए गए हैं।

Advertisement

जारी आदेशों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव सचिन कंवल को नगर निगम शिमला का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, भूपेंद्र कुमार को हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ज्ञान सागर नेगी को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल), शिमला के पद पर तैनात किया गया है, जबकि ज्योति राणा को विश्वविद्यालय का नया रजिस्ट्रार बनाया गया है। डॉ. लाइक राम वर्मा को हिमफेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, एकता कप्टा को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (विकास)-सह-परियोजना निदेशक, डीआरडीए सिरमौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

सरकार ने विकास शुक्ला को नगर निगम हमीरपुर का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया है। सनी शर्मा को एसडीओ (सिविल), शिमला (अर्बन) और विश्रुत भारती को ऊना स्थित हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य सचिव बनाया गया है।

योगेश चौहान को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। उनके पास राज्य खाद्य आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। डॉ. पूनम को डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

संजय कुमार को हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। विश्व मोहन देव चौहान को एसडीओ (सिविल), कुपवी और मुनीष कुमार शर्मा को संयुक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान बनाया गया है।

ओशिन को संयुक्त निदेशक, आयुष विभाग, मोहन लाल को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ), शिमला और कपिल तोमर को संयुक्त निदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग नियुक्त किया गया है।

Advertisement

इसके अलावा राज कुमार-द्वितीय को एसडीओ (सिविल), बिलासपुर, पद्मा छोडोन को एसडीओ (सिविल), उदयपुर, नीरजा शर्मा को एसडीओ (सिविल), सोलन तथा अलीशा चौहान को एसडीओ (सिविल), करसोग के पद पर तैनात किया गया है।

सरकार ने राम प्रसाद, डॉ. अमित गुलेरिया और गौरव महाजन को आगामी नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।