Bilaspur: 48 घंटे में बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला समेत 7 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, लाखों की खेप बरामद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत सात कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 24.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। तीनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस अब पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुट गई है।

Advertisement

पहले मामले में थाना सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कंदरौर क्षेत्र के एक रिहायशी मकान में दबिश दी। यहां से 11.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ कालू निवासी कंदरौर, शंकर दयाल निवासी बल्ही-झलेड़ा, हंसराज निवासी घरबासड़ा, शीतल उर्फ डेजी निवासी डियारा तथा विपिन कुमार निवासी मैहरन के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में स्पेशल डिटेक्शन टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पट्टा के पास नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 8.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अंकुर सैणी निवासी घरबासड़ा, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाना सदर में मामला दर्ज किया है।

Advertisement

तीसरे मामले में बरमाणा थाना पुलिस ने पुराने सलापड़ पुल के पास नाकाबंदी के दौरान हरदयाल सिंह निवासी सलापड़, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.85 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने तीनों मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस अब मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।