Kangra: टांडा डॉक्टर के घर 73 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा! झाड़ियों से मिला 50 तोला सोना, CCTV DVR भी बरामद

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा। टांडा मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर अंजलि श्रीकांत चव्हाण के फतेहपुर स्थित घर में हुई करीब 73 लाख रुपये की चोरी के मामले में कांगड़ा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की पूरी वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर गग्गल के शातिर चोरों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अब तक करीब 50 तोले सोना और 1.2 किलोग्राम चांदी बरामद कर ली है। बरामद सोने की कीमत लगभग 70 लाख रुपये और चांदी की कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है।

Advertisement

पुलिस जांच के दौरान सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब महिला आरोपी अंजू देवी की निशानदेही पर गग्गल पुल के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया सोना और चांदी बरामद किया गया। यहां से पुलिस ने 35 तोले सोना और 200 ग्राम चांदी बरामद की। इससे पहले आरोपी चंदन की निशानदेही पर हमीरपुर के मेन बाजार स्थित प्रताप गली के आभूषण व्यापारी विवेक कुमार के पास से 15 तोले सोना और 1 किलोग्राम चांदी बरामद की जा चुकी थी।

Advertisement

एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने चोरी के बाद पुलिस को गुमराह करने और सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की थी। चोर डॉक्टर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर, वाई-फाई राउटर और पावर प्लग भी उखाड़कर अपने साथ ले गए थे ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। पूछताछ के दौरान आरोपी चंदन ने खुलासा किया कि उसने डीवीआर को तोड़कर जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जंगल से टूटी हुई डीवीआर और वाई-फाई राउटर भी बरामद कर लिया है।

Advertisement

एसपी कांगड़ा ने कहा कि इस मामले में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस चोरी के पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में नशा माफिया और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। चोरी, लूट और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।