Kangra: ग्रामीणों ने नाकाम कर दी वन माफिया की बड़ी साजिश! बिना नंबर की गाड़ी में पकड़ी गई खैर की लकड़ी, तीसरी बरामदगी से मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

इंदौरा। हिमाचल प्रदेश के भदरोया (इंदौरा) वन परिक्षेत्र में वन माफिया के खिलाफ स्थानीय लोगों की सतर्कता एक बार फिर भारी पड़ गई। वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले टूटा तालाब-झंडू कूट क्षेत्र में ग्रामीणों ने अवैध खैर की लकड़ी से लदी एक बिना नंबर की पिकअप गाड़ी पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खैर कटान और तस्करी के बड़े नेटवर्क की चर्चा तेज हो गई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को जैसे ही बिना नंबर की संदिग्ध पिकअप में खैर की लकड़ी ले जाए जाने की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत वाहन की घेराबंदी कर दी। इसके बाद वन विभाग और स्थानीय मीडिया को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Advertisement

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भदरोया वन परिक्षेत्र में अवैध खैर कटान और तस्करी से जुड़ी यह लगातार तीसरी बरामदगी है। बार-बार लकड़ी से लदे वाहन पकड़े जाने से साफ है कि इलाके में एक संगठित तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। लोगों ने मांग की कि केवल वाहन पकड़ने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि पूरे गिरोह और इसके सरगनाओं तक पहुंचकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Advertisement

वन परिक्षेत्र अधिकारी भदरोया (इंदौरा) अब्दुल हमीद ने बताया कि खैर की लकड़ी से लदी बिना नंबर की पिकअप को विभाग ने जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और वाहन पकड़े जाने के बाद आसपास के जंगलों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।