छात्र आत्महत्या मामला: 15 दिन बाद भी नहीं मिला बड़ा सुराग, सुसाइड नोट की रिपोर्ट का इंतजार

हमीरपुर, 7 जुलाई। आलमपुर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले प्लस वन के छात्र की आत्महत्या के मामले में 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा है। छात्र ने गत माह पटलांदर में रात के समय अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसके आधार पर जांच लगातार जारी है।

Advertisement

पुलिस ने छात्र की हैंडराइटिंग और सुसाइड नोट की सत्यता की पुष्टि के लिए सुसाइड नोट तथा उसकी नोटबुक और कॉपियों में लिखे शब्दों के नमूने फोरेंसिक साइंस लैब, धर्मशाला भेजे हैं। हालांकि अभी तक फोरेंसिक रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है, जिसके कारण जांच का अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आ पाया है।

Advertisement

मामले की जांच कर रहे थाना सुजानपुर के प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि अब तक की जांच में यह सामने आया है कि छात्र पर स्कूल और परिवार दोनों की ओर से पढ़ाई का दबाव था। प्रारंभिक जांच के अनुसार इसी मानसिक दबाव के चलते छात्र ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

Advertisement

इस बीच, घटना के बाद निजी शिक्षण संस्थान आलमपुर के प्रधानाचार्य और पांच शिक्षकों का तबादला भी किया जा चुका है। बावजूद इसके, पुलिस इस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!