Kangra: खेत में घास काट रहे पूर्व उपप्रधान पर गीदड़ का हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 6 जुलाई। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरचक्कियां के गांव छल्ला में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में घास काट रहे पंचायत के पूर्व उपप्रधान ओंकार सिंह पर अचानक एक गीदड़ ने हमला कर दिया। हमले में ओंकार सिंह घायल हो गए, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना उस समय हुई, जब ओंकार सिंह अपने खेत में घास काट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गीदड़ वहां पहुंचा और उन पर हमला कर काट लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Advertisement

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि हमला करने वाला गीदड़ किसी बीमारी, संभवतः रेबीज, से संक्रमित हो सकता है। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर लोगों से अपील की गई है कि वे जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित विभाग को दें।

Advertisement

स्थानीय निवासी सुरजन सिंह ने बताया कि घायल ओंकार सिंह को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई जंगली जानवर दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग और प्रशासन को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर फिर लगेगा टोल का झटका! डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा दोबारा शुरू करने की तैयारी

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर वाहन चालकों को जल्द ही फिर टोल देना पड़ सकता है। डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, फिलहाल टनल से यातायात पूरी तरह सामान्य न होने के कारण शुल्क कम रहने की संभावना है।

हिमाचल का जलवा! क्यूबा को 3-0 से हराकर भारत की शानदार शुरुआत, कोच और कप्तान दोनों प्रदेश से

दोहा में आयोजित अंडर-17 विश्व वॉलीबाल प्रतियोगिता में भारत ने क्यूबा को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। खास बात यह है कि भारतीय टीम के मुख्य कोच देवेंद्र चौहान और कप्तान शब्द गौतम दोनों हिमाचल प्रदेश से हैं।

हिमकेयर फर्जीवाड़े की जांच में बड़ा अपडेट, अब तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव से होगी पूछताछ; विजिलेंस ने बढ़ाया जांच का दायरा

हिमाचल के करोड़ों रुपये के हिमकेयर योजना फर्जीवाड़े की जांच में विजिलेंस ने बड़ा कदम उठाया है। आईजीएमसी और निजी अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगालने के बाद अब तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। योजना की मंजूरियों, क्लेम, भुगतान और ऑडिट व्यवस्था भी जांच के दायरे में है।

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर बड़ा हमला, बोले- ‘मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं’, सार्वजनिक माफी की मांग; रिज मैदान पर वंदे मातरम् गाएगा...

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है। वहीं भाजपा विधायक दल रविवार को शिमला के रिज मैदान पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन करेगा।