Bilaspur: बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! कार से 976 ग्राम अफीम बरामद, ऊना का आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंडी-भराड़ी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कार से 976 ग्राम अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर की टीम मंडी-भराड़ी में नियमित नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान वहां पहुंची एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 976 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव कुमार निवासी गांव अजौली, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर फिर लगेगा टोल का झटका! डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा दोबारा शुरू करने की तैयारी

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर वाहन चालकों को जल्द ही फिर टोल देना पड़ सकता है। डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, फिलहाल टनल से यातायात पूरी तरह सामान्य न होने के कारण शुल्क कम रहने की संभावना है।

हिमाचल का जलवा! क्यूबा को 3-0 से हराकर भारत की शानदार शुरुआत, कोच और कप्तान दोनों प्रदेश से

दोहा में आयोजित अंडर-17 विश्व वॉलीबाल प्रतियोगिता में भारत ने क्यूबा को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। खास बात यह है कि भारतीय टीम के मुख्य कोच देवेंद्र चौहान और कप्तान शब्द गौतम दोनों हिमाचल प्रदेश से हैं।

हिमकेयर फर्जीवाड़े की जांच में बड़ा अपडेट, अब तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव से होगी पूछताछ; विजिलेंस ने बढ़ाया जांच का दायरा

हिमाचल के करोड़ों रुपये के हिमकेयर योजना फर्जीवाड़े की जांच में विजिलेंस ने बड़ा कदम उठाया है। आईजीएमसी और निजी अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगालने के बाद अब तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। योजना की मंजूरियों, क्लेम, भुगतान और ऑडिट व्यवस्था भी जांच के दायरे में है।

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर बड़ा हमला, बोले- ‘मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं’, सार्वजनिक माफी की मांग; रिज मैदान पर वंदे मातरम् गाएगा...

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है। वहीं भाजपा विधायक दल रविवार को शिमला के रिज मैदान पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन करेगा।