Kangra: शाहपुर में बड़ा सड़क हादसा: लदवाड़ा में बैरिकेड्स से टकराए ट्राला और कार, सभी सुरक्षित

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 5 जुलाई। पठानकोट–मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी के समीप लदवाड़ा में एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ट्राला और उसके पीछे चल रही कार फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान लगाए गए बैरिकेड्स से टकरा गए, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कार सवार कई लोग घायल हो गए।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, फोरलेन निर्माण कार्य के चलते लदवाड़ा से आगे वाहनों की आवाजाही डायवर्ट की गई है। नई सड़क के निर्माण के कारण मौके पर बैरिकेड्स लगाए गए थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्राला बैरिकेड्स से टकरा गया और उसके पीछे आ रही कार भी दुर्घटना का शिकार हो गई।

हादसे में कार (HP 36 F 7524) और ट्राला (RJ 50 GB 5591) दोनों को नुकसान पहुंचा। कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जबकि ट्राला बैरिकेड्स को करीब 25 फीट तक घसीटते हुए आगे जाकर रुका।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: जापान में हिमाचल के खिलाड़ियों से मिले शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर दी बधाई; पूरी जानकारी यहां पढ़ें

शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जापान दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

हिमाचल में 27 नकलची पकड़े गए, चंबा सबसे आगे; CCTV और फ्लाइंग स्क्वायड ने ऐसे कसा शिकंजा, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की राज्य मुक्त विद्यालय परीक्षाओं में 27 नकलची पकड़े गए हैं। चंबा में सबसे ज्यादा 11 मामले सामने आए। CCTV सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड की सख्ती के बीच बोर्ड ने नकल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Mandi: सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने जताई ये आशंका; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती 29 और 30 सितंबर की मध्यरात्रि घर से बिना बताए चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर में फोरलेन का निर्माणाधीन पुल अचानक टूटा, 100 फीट नीचे गिरे 6 मजदूर; एक की मौत, 5 घायल

हमीरपुर में मटौर-शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत हथली खड्ड पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक टूट गया। हादसे में 6 मजदूर करीब 100 फुट नीचे गिर गए, जिनमें एक की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।