Kangra: गायकों के लिए सुनहरा मौका! शाहपुर में होगा अब तक का सबसे बड़ा सिंगिंग ऑडिशन, विजेताओं को मिलेगा ऑडियो-वीडियो गानों में मौका

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। कांगड़ा जिले के शाहपुर में उभरते गायकों और संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ा अवसर आने वाला है। Chintpurni Private Limited Company और CP Studio Shahpur के संयुक्त तत्वावधान में जल्द ही Singing Audition का आयोजन किया जाएगा। इस ऑडिशन के माध्यम से प्रतिभाशाली गायकों को अपनी आवाज़ पेशेवर मंच तक पहुंचाने का मौका मिलेगा।

Advertisement

आयोजकों के अनुसार, ऑडिशन में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक रिकॉर्डिंग अवसर प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2 ऑडियो सॉन्ग और 2 वीडियो सॉन्ग रिकॉर्ड करने का अवसर मिलेगा। दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 1 ऑडियो सॉन्ग और 1 वीडियो सॉन्ग, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 1 ऑडियो सॉन्ग रिकॉर्ड करने का मौका दिया जाएगा।

Advertisement

आयोजकों ने बताया कि ऑडिशन की तिथि, आयोजन स्थल, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, सीनियर और जूनियर वर्ग सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जल्द ही साझा की जाएंगी। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए +91 98179 71967 और +91 98166 07495 पर संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

गांव से मुंबई और विदेशों तक गूंजाई गद्दियाली संस्कृति की आवाज, सुनील राणा को मिलेगा गद्दी विरासत सम्मान-2026

गद्दियाली लोकसंस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में तीन दशक से योगदान दे रहे लोकगायक सुनील कुमार राणा को 19 दिसंबर 2026 को कालका में गद्दी विरासत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उनके 300 से अधिक लोकगीतों और अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों ने गद्दी संस्कृति को नई पहचान दिलाई है।

Kangra: शाहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से 355 ग्राम चरस और 23,410 रुपये नकद बरामद; 29 वर्षीय युवक गिरफ्तार

शाहपुर में पुलिस ने टियाली निवासी 29 वर्षीय युवक के घर पर कार्रवाई कर 355 ग्राम चरस और 23,410 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में SCA की नई कार्यकारिणी गठित, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत में SCA की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। आकाश शर्मा, कार्तिकेय वशिष्ठ और शिवम मनकोटिया को अध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि डॉ. बीएस पठानिया की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने शपथ ली।

Kangra: शाहपुर–रेहलू अंडरपास की मांग पर बड़ा अपडेट, भाजपा नेता कमल शर्मा के प्रयासों के बाद अधिकारियों ने किया निरीक्षण

शाहपुर–रेहलू अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेता कमल शर्मा सहित अन्य नेताओं के प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को क्षेत्रीय अधिकारी और NHAI परियोजना निदेशक ने प्रस्तावित स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।